इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, डेंगू के चलते कहा था दुनिया को अलविदा
इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, डेंगू के चलते कहा था दुनिया को अलविदा
Share:

हिंदी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा अब हमारे बीच नहीं है। उनका निधन आज ही के दिन हुआ था। किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाली मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने अपने करियर में कई हिट फ़िल्में दी। इस लिस्ट में 'दीवार', 'कभी कभी', 'डर', 'चांदनी', 'सिलसिला', 'दिल तो पागल है', 'वीर जारा' जैसी कई बेहतरीन और रोमांटिक फिल्में शामिल रहीं। यश चोपड़ा शराब और सिगरेट से दूर थे, लेकिन खाने के बड़े शौकीन थे। आप सभी को बता दें कि यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को लाहौर में हुआ था। वहीं उनकी पढ़ाई लाहौर में हुई। उसके बाद साल 1945 में इनका परिवार पंजाब के लुधियाना में बस गया था।

कहा जाता है यश चोपड़ा कभी इंजीनियर बनना चाहते थे और वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन भी जाने वाले थे, हालाँकि उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सबसे पहले यश चोपड़ा ने बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद साल 1959 में उन्होंने पहली फिल्म 'धूल का फूल' का निर्देशन किया। कई सफल फिल्मों के बाद 1973 में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स की स्थापना की।

यश चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक को हिट नहीं सुपरहिट बनाया। जी दरसल यश चोपड़ा को रोमांटिक फिल्मों का जादूगर कहा जाता था। आपको बता दें कि उनकी अंतिम फिल्म ‘जब तक है जान’ भी रोमांटिक फिल्म थी। वहीं साल 2012 में अपने 80वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने कहा था कि ये उनकी अंतिम फिल्म है और अब वो रिटायर होकर परिवार को वक्त देना चाहते हैं। हालाँकि यश चोपड़ा रिटायर तो हो गए लेकिन परिवार को वक्त नहीं दे पाए। आपको बता दें कि 21 अक्टूबर, 2012 को डेंगू के चलते उनका निधन हो गया था। यश के दो बेटे आदित्य और उदय हैं। दोनों इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

शूटिंग के दौरान अचानक इस एक्ट्रेस को दिखना हो गया बंद, खुद बताया ये किस्सा

इस एक्ट्रेस से नाम जुड़ते ही कुमार सानू की पत्नी ने दे दिया था तलाक

'जो बीत गया, वह बीत गया', यामी गौतम ने फैन को दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -