शादी के बाद यामी गौतम ने शेयर की पहली तस्वीर, लाल बनारसी साड़ी में आईं नजर
शादी के बाद यामी गौतम ने शेयर की पहली तस्वीर, लाल बनारसी साड़ी में आईं नजर
Share:

एक्ट्रेस यामी गौतम शादी के बंधन में बंध गई हैं। आप सभी को बता दें कि उन्होंने 4 जून को अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था, क्योंकि उनकी शादी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। अचानक ही शादी कर यामी ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया था। आपको बता दें कि यामी की शादी डायरेक्टर-राइटर आदित्य धर के साथ हुई है और अब दोनों के फोटोज तेजी से छाये हुए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam)

अब इन दिनों यामी गौतम लगातार अपनी शादी और प्री वेडिंग फेस्टिविटीज की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने शादी के बाद का अपना पहला लुक शेयर कर दिया है जो फैंस के दिल और दिमाग में बस गया है। आप देख सकते हैं इस फोटो में यामी लाल रंग की बनारसी साड़ी पहने दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने मांग में सिंदूर भरा है और गले में मंगलसूत्र फ्लॉन्ट कर रहीं हैं। इस दौरान ही उन्होंने मिडिल पार्टेड वन बनाया और इसी के साथ ही हैवी जूलरी भी कैरी की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए यामी ने लिखा है, ''Rind posh maal gindane draaye lo lo।'' इसका मतलब है कि, 'चलिए स्प्रिंग सीजन का वेलकम करते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam)

अब यामी की इस फोटो पर तमाम रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने इस पर कमेंट्स किये हैं। वैसे यामी और आदित्य की शादी हिमाचल प्रदेश में सम्पन्न हुई। दोनों की शादी में परिवारवाले और क्लोज रिलेटिव्स ही शामिल थे। आप सभी को पता ही होगा यामी और आदित्य ने फिल्म उरी में साथ काम किया था। वैसे अब जल्द ही यामी गौतम अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं में नजर आने वाली हैं।

दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट से पकड़ाई 214 करोड़ की हेरोइन, 4 तस्कर गिरफ्तार

बेटे और पति संग नतशा ने शेयर की तस्वीर, यूजर्स बोले- 'बेटा आप पर गया है भाभी'

पूरे उत्तर भारत में गर्मी का सितम, कई राज्यों में पारा 40 डिग्री पार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -