आज CBI कोर्ट में पेश होंगे यादव सिंह
आज CBI कोर्ट में पेश होंगे यादव सिंह
Share:

गाजियाबाद ​: भ्रष्टाचार और अनुपातहीन संपत्ती के मामले में पकड़े गए नोएडा अथाॅरिटी के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह को आज गाजियाबाद की सीबीआई न्यायालय में पेश किया जाएगा। यादव सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप है. गिरफ्तारी से पहले यादव सिंह से लंबी पूछताछ की गई।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने भी यादव सिंह पर कार्रवाई की थी। उनके पास से करीब 900 करोड़ रूपए से अधिक की संपत्ति मिली थी। जिसमें करीब 2 किलो सोना, 10 करोड़ रूपए नकद बरामद हुआ। इस जांच के बाद उन्हें पद से निलंबित कर दिया गया।

भ्रष्टाचार के एक मामले में उनके ही साथी और प्रोजेक्ट इंजीनियर रामेंद्र सिंह को पकड़ा जा चुका है। उन्होंने यादव सिंह और रिश्वत की रकम के बंटवारे को लेकर जानकारी दी। जिसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -