आखिर कब और क्यों बनाया गया था विश्व ब्रेल दिवस?
आखिर कब और क्यों बनाया गया था विश्व ब्रेल दिवस?
Share:

प्रत्येक वर्ष 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है। इस दिवस ही लुइस ब्रेल का जन्म हुआ था। लुइस ब्रेल ने ही ब्रेल लिपि को जन्म दिया था। इस लिपि के जरिए नेत्रहीन व्यक्ति, दृष्टिहीन या आंशिक तौर पर नेत्रहीन व्यक्ति पढ़ सकते हैं। ब्रेल लिपि को जन्म देने वाले लुइस ब्रेल का जन्म 1809 में हुआ था। फ्रांस में जन्मे लुइस ब्रेल के पिता की घोड़े की काठी बनाने की दुकान थी। परिवार में चार भाई-बहन थे, जिसमें लुइस सबसे छोटे थे। 

वही एक दिन 3 वर्षीय लुइस दुकान में खेल रहे थे, उसी समय उन्होंने लेदर के टुकड़े में नुकीले औजार से छेद करना चाहा। वह औजार उनके हाथ से फिसलकर उनकी आंख में जा लगा। इससे उनकी आंख में गंभीर चोट आई तथा इन्फेक्शन हो गया। आहिस्ता-आहिस्ता इन्फेक्शन दूसरी आंख में भी फैल गया। इस हादसे के पश्चात् 5 वर्ष के होते-होते लुइस की आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई। इसके पश्चात् भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी तथा उन्होंने अपने नाम से एक राइटिंग स्टाइल बनाई जिसे आगे चल कर ब्रेल के नाम से जाना गया।

कब बनाया गया था प्रथम विश्व ब्रेल दिवस?
प्रथम विश्व ब्रेल दिवस 4 जनवरी, 2019 को मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नवंबर, 2018 में इस दिवस को मानने का प्रस्ताव पास किया था। इस दिवस का लक्ष्य ब्रेल की अहमियत के बारे में जागरूकता फैलाना है। 

सुखजीत सिंह का बड़ा बयान, कहा- "खिलाड़ियों में सच्ची टीम भावना..."

नहाने गई थी छात्रा, डेढ़ घंटे तक बाथरूम से नहीं निकली बाहर और फिर...

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उमा भारती ने राहुल गांधी को दिया ये संदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -