अद्भुत है "श्री महाकाल लोक", लोगों ने की प्रशंसा
अद्भुत है
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। श्री महाकाल लोक का प्रवेश द्वार बुधवार को भगवान महाकाल के भक्तों के लिए खुल गया है। आपको बता दे की सुबह से ही महाकाल लोक को देखने लोगों की भीड़ जुटी। 

वहीं लोगों ने प्रांगण में स्थापित भगवान शिव सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों और 25 फीट ऊंची एवं 500 फीट लंबी दीवार पर बनाए शैल चित्रों के साथ मोबाइल से तस्वीरें खिंचवाई। शिल्पकारों के कार्य की प्रशंसा की। 

भक्तों ने कहा कि श्री महाकाल लोक अद्भुत है। यहां आकर आनंद और उत्साह की अनुभूति हो रही है। निश्चित ही श्री महाकाल लोक को देखने के लिए दुनिया भर से लोग जुटेंगे। उज्जैन में अब धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इंतजार अब दूसरे चरण के शेष कार्य पूर्ण होने का है। आपको बता दे की कल पीएम मोदी उज्जैन में महाकाल लोक का लोकर्पण करने उज्जैन आये थे। इस दौरान उन्होंने कहा की उज्जैन और श्री महाकाल लोक के माहात्म्य को रेखांकित करते हुए उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2016 के सिंहस्थ में मुझे उज्जैन आने का सौभाग्य मिला था, तब मां शिप्रा के तट पर कई विचार मन में आए। उनमें श्री महाकाल लोक की भी कल्पना शामिल थी, जो आज साकार हो गई। जब महाकाल प्रसन्‍न होते हैं तो ऐसा ही भव्य स्वरूप साकार होता है।

श्री महाकाल लोक की भव्यता समय की सीमा से परे है। यह भावी पीढ़ियों को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराएगा। किसी राष्‍ट्र का सांस्कृतिक वैभव उसकी सफलता की सबसे बड़ी निशानी है। भारत ने हमारे धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्रों का निरंतर विकास किया जा रहा है। उज्‍जैन सहित सोमनाथ, केदारनाथ, बदरीनाथ, काशी विश्‍वनाथ आदि सांस्कृतिक केंद्रों को समुचित विकास किया जा रहा है।

मिलावटखोरों की अब खेर नहीं, स्टेशन पर होगी जांच

भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को मुआवजा दिलाएगी केंद्र सरकार, कोर्ट में कही ये बड़ी बात

बेमौसम बरसात ने बिगाड़ा कपास किसानों का गणित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -