महिला को स्वयं रखना चाहिए अपनी निजता और सम्मान का ध्यान
महिला को स्वयं रखना चाहिए अपनी निजता और सम्मान का ध्यान
Share:

शिमला : हाल ही में महिलाओं द्वारा किसी से अंतरंग रिलेशनशिप रखने के एक मामले में निर्णय सुनाते हुए महिला को स्वयं की निजता और सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए जिम्मेदार बताया गया है। मामले में न्यायालय द्वारा कहा गया कि किसी से भी संबंध रखते समय महिला को अपनी पवित्रता का ध्यान रखना होगा। महिला से बलात्कार किए जाने के एक मामले में हाल ही में हिमाचल प्रदेश न्यायालय ने इस तरह का निर्णय दिया। दरअसल आरोपी बलदेव राज एक विवाहित व्यक्ति है। उसने इस महिला से निकटता बनाई। यह महिला विधवा है और इसकी एक संतान पहले से ही है। इस महिला ने आरोपी बलदेव राज पर बलात्कार का आरोप लगाया।

इस दौरान बलदेव राज की जमानत याचिका को अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले में न्यायालय ने कहा कि पीडि़त और आरोपी दोनों ही अनजान थे, इन दोनों के बीच दोस्ती से भी अधिक गहरा रिश्ता था। मगर उक्त महिला ने आरोपी बलदेवराज पर झांसा देकर लगभग डेढ़ वर्ष तक बलात्कार करने का आरोप लगाया। यह मामला संबंध खराब होने का है यह मामला बलात्कार का नहीं है। इसलिए अदालत ने महिला को यह सलाह दी है कि उसकी निजता और सम्मान सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी स्वयं उसी की है।

मामले में पीडि़ता इस बात से वाकिफ थी कि आरोपी पुरूष विवाहित है तो उसे स्वयं ही अपना ध्यान रखना था। इस बात में किसी तरह का शक नहीं है कि पुरूष की नैतिक और सैद्धांतिक जिम्मेदारी यही कहती है कि महिला को संबंध बनाने के लिए उत्पीडि़त न किया जाए। इस मामले में स्वयं महिला की भी जवाबदारी रहती है कि वह अपने तन की स्वयं ही रक्षक है। किसी भी रिश्ते में अपने शरीर की रक्षा करना उसकी पहली जवाबदारी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -