पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने से महिलाएं होती है प्रताड़ित
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने से महिलाएं होती है प्रताड़ित
Share:

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज कहा कि जब महिलाएं पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करती है, तो वो यौन उत्पीड़न का शिकार होती है, क्यों कि इस दौरान हर उम्र के पुरिष उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करते है। उन्होने कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जब भी वो मेटाडोर या बस में सवार होती हैं तो 15 साल से लेकर 70 साल तक की उम्र के पुरुष उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करते हैं।

एक समारोह में शिरकत करने पहुंची महबूबा ने कहा कि पुरुष नहीं समझेंगे कि महिलाएं गलत तरीके से छुए जाने पर किस कदर मानसिक पीड़ा से गुजरती हैं। यहां तक कि महिलाएं पुरुषों की अश्लील फब्तियों से बुरी तरह आहत होती है।

महिला यात्रियों के लिए यह भी प्रताड़ना से कम नहीं होता। महबूबा ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की दोनों राजधानी में जल्द ही महिला यात्रियों के लिए वाहन व्यवस्था शुरु करेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -