महिला का मंगलसूत्र हुआ गायब, दो बदमाश पुलिस की गिरफ्त में
महिला का मंगलसूत्र हुआ गायब, दो बदमाश पुलिस की गिरफ्त में
Share:

इंदौर/ब्यूरो। इंदौर में महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से सोने का टूटा हुआ मंगलसूत्र और बाइक बरामद की है।आरोपित अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। आरोपितों के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं।

हीरानगर थाना पुलिस के मुताबिक, फरियादी ने थाने में शिकायत की थी कि वह सब्जी लेने के लिए एमआर-10 चौराहे पर गई थी। घर वापस लौटते समय एक लड़का पीछे से दौड़कर आगे निकला और अचानक पलटकर आया व मंगलसूत्र पर झपट्टा मारकर ले भागा। उसका साथी दूर बाइक पर खड़ा था, जिसकी गाड़ी पर बैठकर वह भाग निकला। 

पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। मुखबिर ने बताया कि क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिए थे। दोनों का हुलिया मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपितों से मिलता है। पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर हर्ष उर्फ हर्षू पिता रमेश बरगईया उम्र 21 वर्ष निवासी रूप नगर व अंकुर पुत्र जयराम पाल उम्र 32 साल निवासी यशोदा नगर को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों टूट गए और मंगलसूत्र लूटना कुबूल लिया। दोनों के कब्जे से मंगलसूत्र और बाइक बरामद की।

'मेरा पति गर्लफ्रेंड के साथ भागा, खोजने वाले को दूंगी इनाम...', पत्नी का पोस्ट वायरल

कम उम्र में कमाए मिलियन फॉलोवर्स, अब एक्ट्रेस अपनी अदाओं से लगा रही तड़का

थैंक गॉड में अजय देवगन ने उड़ाया भगवान का मजाक, परिवाद दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -