क्राइम : शक के आधार पर भाभी का सिर ही धड़ से अलग कर दिया
क्राइम : शक के आधार पर भाभी का सिर ही धड़ से अलग कर दिया
Share:

मैनपुरी : अन्धविश्वास में पड़कर एक देवर ने अपनी ही भाभी की बर्बरता से हत्या कर दी। घटना उतर प्रदेश के मैनपुरी के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। दरअसल आरोपी के भाई की कुछ ही दिनों पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से ही आरोपी उत्तम अपने भाई की मौत के लिए अपनी भाभी को जिम्मेदार मानता था।

उसका शक था कि उसकी भाभी ने ही कोई काला जादू कराया था। इसी कारण वो हर रोज अपनी भाभी से झगड़ता रहता था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई औऱ फिर विवाद इतना बढ़ गया कि उतम ने अपनी भाभी को घर के बाहर लाकर एक धारदार हथियार से उसका गला काट दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी दिगंबर सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के अपने भाई की मौत के बाद से ही अपनी भाभी पर शक था। पूरा मामला अंधविश्वास का था। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी उत्तम सिंह की तलाश में जुटी है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -