कुत्‍ते के पिंजड़े में 20 दिन तक कैद रही महिला, चौकाने वाला मामला
कुत्‍ते के पिंजड़े में 20 दिन तक कैद रही महिला, चौकाने वाला मामला
Share:

आज के समय में कई चौकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। अब एक बार फिर से चौकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में एक महिला को किडनैप किया गया, फिर उसे 'कुत्‍ते के पिंजड़े' में 20 दिन कैद रखा गया। जी हाँ और किडनैपर्स ने महिला को छोड़ने के बदले डेढ़ करोड़ रुपए से ज्‍यादा की फिरौती मांगी। हालांकि, महिला किसी तरह इन बदमाशों के चंगुल से आजाद हो गई। अब इस समय पुलिस किडनैपर्स की तलाश कर रही है।

एयर विस्तारा फ्लाइट के खाने में निकला कॉकरोच, जानिए आगे क्या हुआ?

इस मामले में मिली जानकारी के तहत जिस महिला को किडनैप किया गया, वह शंघाई (चीन) की रहने वाली है। जी हाँ और किडनैपिंग की वारदात फिलीपींस में हुई। बताया जा रहा है महिला 20 दिन किडनैपर्स के चंगुल में रही और बदमाशों ने डेढ़ करोड़ से ज्‍यादा की फिरौती महिला के बॉयफ्रेंड से मांगे। वहीँ चीनी महिला को किडनैपर्स ने 'कुत्‍ते के पिंजड़े' में कैद रखा। वहीं महिला किडनैपर्स के चंगुल से मुक्‍त होने के बाद पुलिस को बरांगे अलंगिलन (Barangay Alangilan) शहर में एक दुकान में मिली। फिलीपींस का यह शहर बतंगस सिटी (Batangas City) के नजदीक है।

VIDEO: स्टेज पर नाच रहे थे दूल्हा-दुल्हन, दोस्तों ने लगा दी आग और फिर...

बतंगस सिटी में ही महिला को 3 सप्‍ताह तक बंधक बनाकर रखा गया था। उसके बाद जैसे ही चीनी लड़की गायब हुई, उसके बॉयफ्रेंड के पास अनजान नंबर से एक वीडियो आया, इसमें दिख रहा था कि उसकी गर्लफ्रेंड को बेसबॉल बैट से पीटा जा रहा है। पीड़ित महिला की निशानदेही पर उस घर पर पुलिस ने छापा मारा, जहां उसे किडनैप कर रखा गया था। हालाँकि, अपहरणकर्ता वहां से फरार हो चुके थे। इस दौरान मौके से पुलिस को कुत्‍ते का पिंजड़ा मिला, इसके अंदर कुछ तकिया थीं। इसके अलावा एक लाल कंबल भी बरामद हुआ।

VIDEO: उधार ना देने की खौफनाक सजा, स्कूटर से बांधकर 2 किलोमीटर तक घसीटा

'मम्मी मेरी कैंडी और चॉकलेट चुरा लेतीं हैं', थाने में शिकायत करने पहुंचा बच्चा

स्कूल बस में फंसा 80 किलो का 11 फीट लंबा अजगर, वीडियो हो रहा वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -