महिला ने अपने ही भाई के बच्चे को दिया जन्म, चौंकाने वाला है मामला
महिला ने अपने ही भाई के बच्चे को दिया जन्म, चौंकाने वाला है मामला
Share:

अमेरिका से हाल ही में एक अनोखी घटना सामने आई है यहाँ एक महिला ने अपने भाई के बच्चे को जन्म दिया है। उसने कहा कि ये उसके लिए बहुत विशेष अनुभव था तथा ये बच्चा उसका सबसे खास भतीजा रहेगा। 30 वर्षीय सबरीना हैंडरसन ने अपने 33 वर्षीय भाई शेन पैटरी को परिवार बढ़ाने में सहायता की। वो उनके बच्चे की सरोगेट मदर बनीं। सबरीना के भाई शेन गे हैं। उन्होंने एक पुरुष से ही शादी की है। जो 37 वर्ष के पॉल हैं। इस गे कपल ने 2020 में माता-पिता बनने का फैसला लिया था। मगर दोनों ही पुरुष हैं, इसलिए बच्चे को जन्म नहीं दे सकते थे।

इसी कारण 4 बच्चों की मां सबरीना ने इनकी सहायता की। प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, वो अपने एग और पॉल के स्पर्म की सहायता से प्रेग्नेंट हुईं। उन्होंने पिछले वर्ष सितंबर में बच्चे को जन्म दिया था। रिवार ने हाल में ही बच्चे का पहला जन्मदिन मनाया है। सबरीना ने कहा कि वो शेन और पॉल को साथ देकर काफी खुश हैं। दोनों आगे भी यदि एक और बच्चे का विचार करेंगे तो वो फिर से सरोगेट मदर बनना पसंद करेंगी। सबरीना अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं। वो पेशे से एक प्रॉपर्टी मैनेजर हैं। उनका कहना है कि शेन और पॉल बहुत अच्छे पिता हैं। दोनों फोन पर हमेशा बच्चे की बात करते हैं।

वो बोलती हैं कि बच्चे के साथ मेरा खास बॉन्ड है। सबरीना ने कहा कि बहुत से लोग मुझे बोलते हैं कि मेरे एग इस्तेमाल हुए हैं, इस प्रकार से वो मेरा बच्चा हुआ। मैं उसकी मां हुई। मगर वो उनका बच्चा है। वो कभी मेरा बच्चा नहीं था। हर किसी के पास दुनिया में आने की एक कहानी होती है। उसकी सबसे स्पेशल है। उसे मैं अपने सबसे खास भतीजे के तौर पर देखती हूं। मैं उसे उसकी पसंदीदा बुआ बताती हूं। मुझे लगता है कि मैंने ये अधिकार कमाया है। मुझे गर्व है कि मैं शेन और पॉल के लिए ये कर पाई। इसलिए मैंने उन्हें बोल दिया है कि मैं ये दोबारा भी करना पसंद करूंगी। जब 16 वर्ष की आयु में शेन ने बताया था कि वो गे हैं, तब सबरीना और उनकी चार बहनों ने बोला था कि वो उसके बच्चे की सरोगेट बनेंगी।

शेन और उनके पति पॉल ने 2020 में बच्चा पैदा करने का फैसला लिया, तब सबरीना इसमें सबसे सही लगीं तथा वो सहायता करने के लिए राजी थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि बड़ी बहन के तीन सी-सेक्शन हो चुके हैं। उसके बाद वाली बहन को प्रेग्नेंसी में परेशानियां आई हैं। जबकि बाकी की दो बहनें अभी टीनेजर हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर 2020 से दिसंबर 2021 तक गर्भाधान के 5 नकामा कोशिशों के पश्चात् एक गर्भपात भी हुआ। फिर जनवरी 2022 में वह फिर से गर्भवती हुई थीं। 

'नीतीश जी आजकल गंदी फिल्में देखकर सो रहे हैं...', महिलाओं को लेकर विवादित बयान पर बोले मनोज तिवारी

अरुणाचल प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत, 54 सीटों में से 39 पर खिला कमल, कांग्रेस को मिली 5

'बाबर वालों के डर से राहुल रामलला के मंदिर नहीं जाते...', MP में बोले CM हेमंत बिसवा सरमा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -