दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, 4 दरिंदे गिरफ्तार
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, 4 दरिंदे गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ दरिंदगी करने का आरोप रेलवे के ही चार कर्मचारियों पर लगा है, सभी आरोपी विद्युत विभाग में काम करते हैं। दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वारदात के समय सभी आरोपी नशे में थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। DCP रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया है कि 30 वर्षीय पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में दुष्कर्म किया गया था।

DCP ने बताया कि सभी 4 आरोपी विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सतीश, मंगल, विनोद और जगदीश बताए गए हैं। जिनकी उम्र 30 से 35 साल के बीच हैं और इनके खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की आरोपियों में से एक से कुछ समय पहले जान-पहचान हुई थी। गुरुवार रात को एक आरोपी ने पीड़िता को किसी बहाने से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बुलाया। इसके बाद आरोपी उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म क्रमांक 8/9 पर बने एक रूम में ले गया। यह कमरा प्लैटफॉर्म पर फुटओवर ब्रिज के नीचे इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट और अन्य विभाग द्वारा उपयोग करने के लिए बनाया गया है, जिसमें कुछ उपकरण भी लगे हुए हैं। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी ने वहां तीन और लोगों को बुला लिया और उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामले में स्पष्ट तौर पर दो लोग शामिल बताए गए, किन्तु अन्य दो को भी पुलिस ने इनका साथ देने के आरोप में अरेस्ट किया है। गैंगरेप करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, GRP को पता लगा कि सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी रेलवे का ही है, तो इसके फ़ौरन बाद स्टेशन पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में पता लगा कि घटना में शामिल अन्य तीन आरोपी भी रेलवे कर्मचारी ही हैं। इसके बाद अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए GRP ने कई जगह छापेमारी की। जिसके बाद फरार अन्य तीनों आरोपियों को भी अरेस्ट कर लिया गया। फिलहाल चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

'बारूद' के ढेर पर बंगाल, उत्तर 24 परगना से फिर मिले 15 जिन्दा बम

दिल्ली: छानबीन करने पहुंची पुलिस, फ्रिज खोला तो नजारा देखकर उड़ गए होश

बिजली बिल वसूलने गया था जूनियर इंजीनियर, दबंगों ने कर दी जमकर पिटाई

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -