महिला ने खुद को लगाई आग, बेटे की भी झुलस कर गई जान
महिला ने खुद को लगाई आग, बेटे की भी झुलस कर गई जान
Share:

नदिया : एक महिला जिंदगी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने चली तो अपने साथ गलती से अपने बच्चे की भी जान ले ली। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक महिला ने खुदकुशी करने की ठानी और खुद को आग लगा लिया। आग की चपेट में आने से उसके बेटे की भी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि मां बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी।

मठ कुमरा गांव में रहने वाली 38 वर्षीय चैना ने बीती रात अपने घर में खुद को आग लगा कर खुदकुशी कर ली। इसी दौरान उसके घर में भी आग लग गई, जिसकी वजह से घर में मौजूद उसका बेटा शुभजीत रॉय भी आग की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुभजीत कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। चैना को पड़ोसियों ने झुलसी हुई अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मरने से पहले चैना ने अस्पताल प्रशासन को दिए अपने बयान में कहा कि कंप्यूटर क्लास न जाने के कारण उसकी अपने बेटे से कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद ही उसने खुद पर केरोसिन डाल लिया। डॉक्टरों ने भी बताया कि आघ उसके शरीर से पूरे कमरे में फैल गई। उस समय शुभजीत अपने कमरे में सोया हुआ था इसलिए वो खुद को संभाल नही पाया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -