पति को कुल्हाड़ी से काटने के बाद ख़ुदकुशी करने पेड़ पर चढ़ी महिला, पुलिस ने पकड़ा
पति को कुल्हाड़ी से काटने के बाद ख़ुदकुशी करने पेड़ पर चढ़ी महिला, पुलिस ने पकड़ा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक महिला अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गई। काफी समझाइश के बाद महिला को पेड़ से उतारा गया। महिला ने जानकारी दी है कि पति उसे पताड़ित करता था, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी। ये मामला जिले के बभनी थाना क्षेत्र के परसाटोला गांव का है। 

यहाँ के निवासी 38 वर्षीय जय प्रकाश की बुधवार हत्या करने के बाद उसकी पत्नी सोनामती भाग गई थी। शुक्रवार की सुबह वह घर से 300 मीटर दूर एक पेड़ के ऊपर चढ़ गई। जब सुबह लोग नाले की तरफ पहुंचे, तो महिला को पेड़ पर देख शोर मचाया। ये देख आस-पास के सैकड़ों लोग जमा हो गए। काफी समझाने के बाद भी महिला पेड़ से उतरने के लिए राजी नहीं हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बभनी पुलिस को दी। 

जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक आर एस शर्मा, हेड कांस्टेबल भरत यादव और महिला कांस्टेबल रंजना मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को नीचे उतरने के लिए कहा, तो सोनामती बोलने लगी कि उसे बच्चों से कोई मतलब नहीं है। अंत में काफी समझाने पर महिला पेड़ से 20 फीट नीचे उतरी, इतने में पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से पेड़ पर चढ़कर महिला को पकड़ लिया और गले से रस्सी को निकाल कर नीचे उतारा। महिला ने बताया कि गांव के कुछ लोगों मेरे पति जयप्रकाश को दारु पिलाकर मुझे प्रताड़ित करवाते थे। इसी कारण  उसने अपने पति की हत्या कर दी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि महिला के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है।

ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से वेश्यावृति करवा रहा था युवक

MGM कॉलेज के बाहर 50 फ़ीट ऊचे पेड़ पर लटका मिला एक युवक का शव

पत्नी ने काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट, फिर जो किया वो जानकर रह जाएंगे दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -