'हिंदी को एकदम खत्म कर दीजिएगा?', अंग्रेजी देख भड़के CM नीतीश
'हिंदी को एकदम खत्म कर दीजिएगा?', अंग्रेजी देख भड़के CM नीतीश
Share:

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने हिंदी प्रेम को लेकर इन दिनों ख़बरों में हैं। दरअसल बीते कुछ अवसरों पर नीतीश कुमार का हिंदी प्रेम खुले तौर पर देखने को मिला है तथा अंग्रेजी को लेकर नीतीश कहीं न कहीं नाराज दिखाई देते हैं।

ताजा घटना बिहार विधान परिषद की है जहां बजट सत्र के चलते मुख्यमंत्री कार्यवाही में सम्मिलित हो रहे थे, इसी के चलते उनकी नजर विधानसभा में लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर जा टिकी। इस स्क्रीन पर अंग्रेजी में कुछ लिखा हुआ डिस्प्ले हो रहा था। सदन में नीतीश कुमार ने इस बात पर खड़े होकर आपत्ति जता दी। दरअसल बिहार विधान परिषद को पिछले कुछ वर्षों में हाईटेक बनाया गया है। विधान परिषद की कार्यवाही के चलते सदस्यों के आगे टचस्क्रीन लगी होती है। इस टच स्क्रीन की सहायता से सदस्य अपने सवाल पूछ सकते हैं तथा जवाब भी देख सकते हैं। 

वही इतना ही नहीं अन्य प्रक्रियाओं को भी टेक्नोलॉजी के जरिए विधायी कार्य का हिसाब बनाया गया है। विधान परिषद सभापति जहां बैठते हैं वहीं पर एक एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इस एलईडी स्क्रीन में इंग्लिश में लिखा हुआ टेक्स्ट डिस्प्ले होता है। जब आसन पर सभापति होते हैं तो Ownerabale Chairman डिस्प्ले होता है। नीतीश कुमार की नजर इस एलईडी स्क्रीन पर गई तो वह अचानक सदन में उठ खड़े हुए। नीतीश कुमार ने विधान परिषद सभापति से बोला कि ये सब अंग्रेजी में क्या लिखवा दिए हैं? नीतीश ने कहा कि इसका क्या अर्थ है। बिहार में इस प्रकार से क्यों लिखते हैं? ई सबको सुधरवाइये। हिंदी को एकदम खत्मे कर दीजिएगा! नीतीश कुमार सदन में जब यह बात कह रहे थे तब सभापति देवेश चंद्र ठाकुर उनकी बात में सहमति जताते दिखाई दिए एवं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय इसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

कहर बरपाने आ रिहा है ऐसा स्मार्टफोन, फीचर्स जीत लेंगे आपका दिल

गेम लवर्स के लिए बड़ी खबर...जल्द ही BGMI से हटने जा रहा बैन

शराब घोटाला: KCR की बेटी कविता से ED ने 10 घंटे की पूछताछ, आज फिर होंगे सवाल-जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -