पुनीत राजकुमार के जीवन पर बायोपिक बनाएंगे ये फिल्ममेकर!
पुनीत राजकुमार के जीवन पर बायोपिक बनाएंगे ये फिल्ममेकर!
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगता के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार बीते माह हम सभी को छोड़कर चले गए। अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया था। उनका देहांत से प्रशंसकों से लेकर स्टार्स तक सभी सदमे में हैं। अभिनेता के देहांत को 1 माह होने वाला है, मगर प्रशंसक भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं कि वह अब कभी वापस नहीं आने वाले हैं। इसी बीच जानकारी आई कि फिल्मनिर्माता सन्थोश अनन्द्द्रम, पुनीत के जीवन पर फिल्म बनाने वाले हैं।

वही ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं कि सन्थोश अनन्द्रदम, पुनीत की बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अब इस पर सन्थोस की प्रतीक्षा आ गई है। दरअसल, एक प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर सन्थोश से पूछा कि क्या उनका पुनीत की बायोपिक बनाने की योजना है। तो फिल्मनिर्माता ने उत्तर दिया, ‘मैं पूरा प्रयास करूंगा इस आइडिया को स्क्रीन पर लाने का।’

फिल्मनिर्माता के इस उत्तर पर कई प्रशंसकों ने उत्तर दिया और कहा कि वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द पुनीत की बायोपिक बनाए जाए। बता दें कि पुनीत को प्रशंसक अप्पू बोलते थे। तो एक प्रशंसक ने लिखा, ‘सर, अप्पू की बायोपिक बनाएं और उनके नेक कामों के बारे में सभी को बताएं।’ तो किसी ने कहा, ‘सर इस बायोपिक के माध्यम से हम अप्पू सर को एक बार और बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। इससे हम उन्हें ट्रिब्यूट दे पाएंगे।’

जन्म के कुछ समय बाद ही अलग हो गए थे इस एक्टर के माता-पिता

पेट्रोल कारों को अधिक ईंधन कुशल बनाने के लिए किए जाने वाले है ये काम

यश दासगुप्ता संग तस्वीर शेयर कर नुसरत जहां ने दी 'GOOD NEWS', ख़ुशी से झूमे फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -