जन्म के कुछ समय बाद ही अलग हो गए थे इस एक्टर के माता-पिता

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के लोकप्रिय एक्टर नागा चैतन्य आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया तथा लोगों के दिलों को जीता है। नागा चैतन्य साउथ के लोकप्रिय एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे हैं। नागा चैतन्य का जन्म वर्ष 1986 को हुआ था। जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनसे संबंधित विशेष बातों से रूबरू करवाते हैं।

अक्किनेनी नागार्जुन ने दो शादियां की थीं। उन्होंने प्रथम शादी लक्ष्मी दग्गुबती से की थी। नागार्जुन तथा लक्ष्मी की इस शादी से नागा चैतन्य हुए थे। उनके जन्म के कुछ वक़्त पश्चात् ही अक्किनेनी नागार्जुन एवं लक्ष्मी दग्गुबती का तलाक हो गया था। नागा चैतन्य की परवरिश तथा आरभिंक पढ़ाई चेन्नई में हुई थी। तत्पश्चात, उन्होंने मुंबई और लॉस एंजेलिस से एक्टिंग का अध्ययन किया था।

अभिनय की दुनिया में नागा चैतन्य ने साल 2009 में कदम रखा था। उन्होंने फिल्म जोश से अपने करियर का आरम्भ किया था। तत्पश्चात, नागा चैतन्य ने दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वह 100% लव, दोहचय, युद्धम शरणम, सव्यसाची तथा मजिली समेत कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिया चुके हैं। नागा चैतन्य फिल्म वेंकी मामा में नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अपने बेहतरीन अभिनय के लिए नागा चैतन्य कई अवार्ड भी प्राप्त कर चुके हैं।

नहीं रही ये मशहूर सिंगर, फैंस को लगा झटका

यश दासगुप्ता संग तस्वीर शेयर कर नुसरत जहां ने दी 'GOOD NEWS', ख़ुशी से झूमे फैंस

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #SuriyaHatesVanniyars, जानिए क्या है पूरा मामला?

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -