2024 में फिर अमेठी से ताल ठोकेंगे राहुल गांधी ? 2019 में स्मृति ईरानी ने दी थी मात
2024 में फिर अमेठी से ताल ठोकेंगे राहुल गांधी ? 2019 में स्मृति ईरानी ने दी थी मात
Share:

नई दिल्ली: राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में किस सीट से चुनाव लड़ेंगे ? क्या वे गांधी परिवार की पारम्परिक सीट अमेठी पर वापस लौटेंगे, जहां से 2019 में उन्हें स्मृति ईरानी के हाथों शिकस्त खानी पड़ी थी ? इसको लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा दावा किया था, उन्होंने कहा था कि, निश्चित रूप से राहुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को सुबह एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए अजय राय ने कहा था कि, 'राहुल गांधी निश्चित रूप से अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, अमेठी के लोग यहां हैं।'

हालाँकि, जब कुछ घंटों बाद कांग्रेस नेता अजय राय से वही सवाल पूछा गया, तो उनका जवाब थोड़ा अलग था। उन्होंने कहा कि, ''कांग्रेस कार्यकर्ता और अमेठी के लोग मांग कर रहे हैं कि वे अपनी गलती सुधारें और राहुल गांधी के लिए बड़ी जीत सुनिश्चित करें।'' जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल गांधी इस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो उन्होंने दोहराया, "यह लोगों और कार्यकर्ताओं की मांग है।" बता दें कि, एक बड़े उलटफेर में, राहुल गांधी, जो 2004 से तीन बार पारिवारिक गढ़ अमेठी से सांसद चुने गए थे, 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए थे। उन्होंने केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ा था, और बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया कि अमेठी की जनता अब परेशान है। "स्मृति ईरानी ने उन्हें और भाजपा को वोट देने पर 13 रुपये प्रति किलोग्राम चीनी देने का वादा किया था। अब वे सोच रहे हैं कि वह चीनी कहां गई।" इससे पहले दिन में, राय ने यह भी कहा था कि, "अगर प्रियंका गांधी कहती हैं कि वह वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहती हैं, तो हर एक कार्यकर्ता उनके लिए पूरे दिल से काम करेगा।" बता दें कि, खुद अजय राय 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में वाराणसी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। राय को गुरुवार को ही कांग्रेस उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और उन्होंने दलित नेता बृजलाल खाबरी का स्थान लिया था।

'ये दुनिया की सबसे बड़ी..', भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना का मुरीद हुआ WHO, जानिए क्या बोले चीफ

27 अगस्त को लेकर MP में शुरू हुई जोरदार तैयारियां, बहनों को बड़ा तोहफा देंगे CM शिवराज

नेताजी बोस के साथ इतना भेदभाव क्यों हुआ ? पुण्यतिथि पर जानिए, कहाँ गया 'आज़ाद हिन्द फ़ौज' का खज़ाना ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -