महाराष्ट्र में लागू करेंगे दिल्ली के शिक्षा का मॉडल: उच्च शिक्षा मंत्री
महाराष्ट्र में लागू करेंगे दिल्ली के शिक्षा का मॉडल: उच्च शिक्षा मंत्री
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री प्राजक्त तनपुरे ने शिक्षा के मॉडल को समझने के लिए बीते शुक्रवार को दिल्ली के दो सरकारी स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ की है। सबसे पहले उन्होंने कहा, 'दिल्ली ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। उनके राज्य में भी दिल्ली जैसे मॉडल को अपनाया जाएगा। जिन स्कूलों का दौरा किया गया उनमें पश्चिम विनोद नगर में सर्वोदय बाल विद्यालय और खिचरीपुर में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस शामिल थे।'

इसी के साथ उन्होंने कहा, ''दिल्ली सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए महाराष्ट्र सरकार की मदद के लिए तैयार है। महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री प्राजक्त तनपुरे ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल की चर्चा पूरे भारत में होती है।'' आगे उन्होंने कहा, ''मैंने इस शिक्षा मॉडल को समझने के लिए दिल्ली का दौरा किया, जिसके बारे में हमने बहुत कुछ सुना था। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मैंने वास्तव में जो देखा वह मेरी उम्मीदों से अधिक था।'' वहीं उन्होंने यह भी कहा, ''यहां की व्यवस्था को देखकर पता लगाया जा सकता है कि कैसे बड़े स्तर पर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा दी जाती सकती है। आज सभी राज्यों को दिल्ली के शिक्षा मॉडल से सीखने और उसे अपनाने की जरूरत है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बोलने की आज अच्छी स्किल है। उनके पास अपना विजन है जो दर्शाता है कि बच्चों को पढ़ाने पर सरकारी स्कूलों में काफी मेहनत की जा रही है।''

आप सभी को बता दें कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना है, 'तनपुरे ने अपनी यात्रा के दौरान स्कूल की लैब और लाइब्रेरी भी देखी और बच्चों से बातचीत भी की।' दूसरी तरफ दिल्ली के बारे में बात करें तो यहाँ महामारी का कहर अभी थमा नहीं है हालाँकि एक नवंबर से दोबारा सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोले जाने के डीडीएमए के फैसले का स्कूल संगठनों और प्रधानाचार्यों ने स्वागत किया है। इस बीच स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षाएं ‘हाइब्रिड’ तरीके से संचालित हों, जिसका अर्थ है कि ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।

JNU में 'कश्मीर' पर होना था वेबिनार, ABVP ने जला डाले पोस्टर... प्रोग्राम रद्द

दीवाली और छठ पर रेलवे ने दिया यात्रियों को तोहफा, चलेंगी ये पूजा स्पेशल ट्रेनें

नलॉक हो रही दिल्ली.. जानिए क्या खुलेगा और किस पर रहेगी रोक ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -