आज झारखंड में होगा खेला! भाजपा सांसद के ट्वीट से मची सियासी हलचल
आज झारखंड में होगा खेला! भाजपा सांसद के ट्वीट से मची सियासी हलचल
Share:

रांची: झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद निशिकांत दुबे झारखंड की सरकार, सीएम हेमंत सोरेन एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन में सम्मिलित घटक दलों के खिलाफ हमलावर रहे हैं। मंगलवार को निशिकांत दुबे ने 2 ट्वीट किए जिससे झारखंड में राजनीतिक हलचल बढ़ गई। कयासबाजियों का दौर आरम्भ हो गया है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा है कि अब तेरा क्या होगा? उन्होंने अपने इसी ट्वीट में आगे लिखा है कि कल झारखंड में नया सवेरा होगा। निशिकांत दुबे इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने अपने ट्वीट में अगस्त क्रांति का भी जिक्र किया है। भाजपा सांसद ने कहा है कि आखिर अगस्त क्रांति का आरम्भ होगा। उन्होंने आखिर में ये भी लिखा है कि जिन्होंने मेरी बातों को मजाक में उड़ाया, उनको धन्यवाद। निशिकांत दुबे ने कहा है कि आपकी वजह से अपनी फिक्र और गम को धुएं में उड़ाता चला गया। झारखंड की अस्मिता बचाने के लिए मेरे ऊपर कोई भी उपहास छोटा लगता है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इससे पहले भी एक ट्वीट किया था।

इससे पहले निशिकांत दुबे ने शनिवार (21 अगस्त) को ट्वीट कर कहा था, "जोहार, जय श्रीराम आखिर झारखंड में हो गया काम?" निशिकांत दुबे के इस ट्वीट के पश्चात् झारखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी। हर कोई निशिकांत दुबे के इस ट्वीट का अपने हिसाब से मतलब निकालने में जुटा था कि इस दूसरे ट्वीट ने कयासबाजियों को और हवा दे दी। निशिकांत दुबे की तरफ से किए गए इन 2 ट्वीट को लेकर कोई ऑपरेशन लोटस के कामयाब होने की बात कह रहा है तो कोई इसे सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ऑफिस ऑफ प्रॉफिट केस से जोड़ रहा है। हेमंत सोरेन के विरुद्ध भाजपा की तरफ से की गई शिकायत पर चुनाव आयोग में सुनवाई पूरी हो चुकी है। निशिकांत दुबे ने चुनाव आयोग में सुनवाई पूरी होने के पश्चात् भाजपा कार्यकर्ताओं से दुमका एवं बरहेट में उपचुनाव के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया था।

जिस युवक को ADM ने कर दिया लहूलुहान, अब उसकी मदद करेंगे तेजस्वी

'अगर कोई पागल कुत्ता मुझे काटेगा, तो मैं उसे नहीं काटूंगा', इस्तीफे को लेकर स्पीकर ने दिया बड़ा बयान

गांधी परिवार के 'वफादार' अशोक गहलोत बनेंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -