'पत्नी का गैर मर्द से रिश्ता...' और पति ने घोंप दिया चाकू, हैरान कर देने वाला है मामला
'पत्नी का गैर मर्द से रिश्ता...' और पति ने घोंप दिया चाकू, हैरान कर देने वाला है मामला
Share:

ब्राजील से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसमे एक व्यक्ति को रात में सपना आया कि उसकी पत्नी का गैर मर्द के साथ अफेयर चल रहा है। बस इस बात से वह इतना गुस्से में आ गया कि बीवी पर चाकू से हमला कर दिया। व्यक्ति ने बीवी के गर्दन एवं हाथों पर कई हमले कर उसे घायल कर दिया तथा फिर मौके से फरार हो गया। 

चोटिल हालत में पत्नी को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी जान बच गई। वहीं, 9 अगस्त को हुई इस घटना के पश्चात् से फरार चल रहे अपराधी पति को अब जाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। लगभग पांच सप्ताह पश्चात् पुलिस अब उसे पकड़ पाई है। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, मामला ब्राजील के प्लैनाल्टिना का है। यहां 37 वर्षीय एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने सपने को सच मानकर बीवी पर हमला बोल दिया। इस हमले में पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। उसके गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।  

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना वाले दिन कपल का आधी रात को झगड़ा हो हुआ था। क्योंकि, पति ने सपना देखा था कि उसकी बीवी का किसी और आदमी के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात को कन्फर्म करने के लिए वो नींद से उठ गया तथा बीवी से झगड़ा करने लगा। बहुत देर विवाद होता रहा किन्तु कुछ देर पश्चात् वो फिर लेट गया। हालांकि, दोबारा जब वो उठा तो उसके हाथ में एक चाकू था। उसने बीवी पर एक के बाद एक कई हमले किए। जिसके चलते बीवी घायल हो गई। बीवी को मारने के बाद वो घर से भाग गया। इधर, चीख-पुकार सुनकर परिवार वालों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। फ़िलहाल, मामले में पुलिस ने बताया कि अपराधी व्यक्ति ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसका एक आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ पत्नी की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। पुलिस द्वारा इसकी तहकीकात जारी है। 

कर्ज दिए पैसे वापस मांग रही थी नानी, शख्स ने खिलाई फिश करी और मार दिया हथौड़ा

BF ने गर्लफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े कर सूटकेस में भरे, खून से सने फ्लैट को देख काँप गई पुलिस

दलित बच्चे ने छुई मूर्ति तो लगा 60000 का जुर्माना

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -