BF ने गर्लफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े कर सूटकेस में भरे, खून से सने फ्लैट को देख काँप गई पुलिस
BF ने गर्लफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े कर सूटकेस में भरे, खून से सने फ्लैट को देख काँप गई पुलिस
Share:

वाशिंगटन: न्यूयॉर्क में एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। यहां पर एक बिल्डिंग में बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पहुँचकर जब बंद अपार्टमेंट खोला तो वे देखते ही रह गए। पूरे फ्लोर पर खून ही खून फैला हुआ था। यही नहीं मौके से कई सूटकेस भी बरामद हुए हैं। इनमें लाश के टुकड़े मिले हैं। इस घटना से पूरी सोसायटी सहित शहर में दहशत फैल गई है। यह घटन अमेरिका के ब्रूकलेन में बुधवार की है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह अपार्टमेंट बिल्डिंग के छठें फ्लोर पर स्थित है। इस फ्लोर से अन्य निवासियों को बहुत बदबू आ रही थी। ऐसे में उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर फ्लैट का दरवाजा खोला। तो पूरे फ्लोर पर पूरे में खून फैला हुआ था और मौके से पुलिस को सूटकेस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया है कि इन सूटकेसों में शव के छोटे-छोटे टुकड़े मिले हैं। यह मामला स्पष्ट तौर पर हत्या का है। पुलिस ने जानकारी दी है कि यहां रहने वाली एक लड़की बहुत दिनों से गायब थी। पुलिस को संदेह है कि इस महिला के बॉयफ्रेंड ने ही क़त्ल को अंजाम दिया है और हत्या के बाद बर्बरता से इसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके सूटकेसों में बंद कर दिया है। पुलिस ने आरोपी शख्स की शिनाख्त कर ली है। पुलिस इस आरोपी की खोजबीन कर रही है। पुलिस ने कहा है कि जैसे ही यह युवक अरेस्ट होगा, पुलिस पूछताछ शुरू करेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की उम्र 20 साल थी। वह बहुत दिनों से लापता थी। लड़की का अपने बॉयफ्रेंड से आए दिन विवाद होता रहता था। घटनास्थल पर फोरेंसिक की टीम पहुंची हुई है। वह अन्य सुरागों की खोज कर रहे हैं। पुलिस ने अपार्टमेंट को सील कर दिया और क्राइम सीन पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। घटना के सामने आने के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस ने सलाह दी है कि किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन नहीं करना चाहिए।

कुकडेश्वर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1200 लीटर लहान और कच्ची शराब बनाने के उपकरण किये नष्ट

बेटे ने कर डाली अपने ही पिता की हत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

मंदिर में चोरों ने बोला धावा, पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -