अपने ही पति का पत्नी ने किया क़त्ल, चौंकाने वाली है वजह
अपने ही पति का पत्नी ने किया क़त्ल, चौंकाने वाली है वजह
Share:

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ कलयुगी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। इस घटना में पति बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी खबर पुलिस को दी तथा चोटिल को चिकित्सालय पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने घायल के बयान लेकर उसकी पत्नी एवं प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना साहेबगंज थाना इलाके के वासुदेवपुर सराय पंचायत का है। यहां 25 वर्षीय शंभू राय अपनी पत्नी के साथ रहता है। शंभू ने बताया कि उसकी पत्नी का पप्पू नामक शख्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। जब उसे इस बारे में पता लगा तो उसने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर अक्सर उसकी पत्नी से झगड़ा भी होता था। फिर शनिवार रात को अचानक से पप्पू उसके घर में घुस आया। उस वक़्त शंभू सो रहा था। शंभू ने कहा कि उसकी पत्नी ने पप्पू के साथ मिलकर पहले तो उसके साथ मारपीट की। फिर उसे घर से बाहर ले जाकर एक वृक्ष से बांध दिया। फिर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी। आग की वजह से वह बुरी तरह झुलस गया।

तभी गांव के कुछ लोगों ने रात को इस प्रकार आग लगी देखी तो वहां आ पहुंचे। उन्हें देखते ही शंभू की पत्नी एवं उसका प्रेमी वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी खबर दी तथा आग बुझाकर शंभू को नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया। मगर हालत गंभीर होने के चलते उसे SKMCH रेफर कर दिया गया है। दारोगा हरेंद्र राम ने बताया कि उन्होंने चोटिल पति का बयान लेकर अपराधी पत्नी एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में तहकीकात जारी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -