पत्नी है मशहूर एक्ट्रेस इसलिए है पहचान! इस एक्टर का झलका दर्द
पत्नी है मशहूर एक्ट्रेस इसलिए है पहचान! इस एक्टर का झलका दर्द
Share:

टेलीविज़न जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता विवेक दहिया इन दिनों डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा में अपने डांस परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत रहे हैं। जजेस उनके इस टैलेंट की जमकर सराहना भी कर रहे हैं। इसी के चलते विवेक दहिया ने बताया कि उनके लिए ये शो कितना जरूरी है। विवेक के डांस की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की गई, जहां वो अपनी पहचान और मशहूर पत्नी का जिक्र कर दर्द भी बयां कर रहे हैं।

विवेक ने बताया कि कैसे वो भी एक एक्टर हैं, मगर उनकी पहचान महज पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के नाम से होने लगी है। विवेक ने कहा- मुझे हमेशा विवेक दिव्यांका त्रिपाठी के नाम से बुलाया जाता है। मगर अब मैं झलक दिखला जा के माध्यम से प्रूव करूंगा कि मैं इस पर कितना प्राउड महसूस करता हूं। इस के चलते उनकी पत्नी दिव्यांका वहीं मौजूद होती हैं। पति की बात सुन दिव्यांका इमोशनल हो कर रो पड़ती हैं। 

दिव्यांका को विवेक की डांस परफॉर्मेंस भी बेहद खूबसूरत लगती है। वो उनकी प्रशंसा करते हुए कहती हैं, ये ब्रिलिएंट था। पिछले दिनों दिव्यांका ने पैपराजी की भी फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था- मेरे पति कौन है।।।नाम क्या है।।इनका तुम लोग इनका नाम नहीं लिखते हो। ये कोई तरीका है क्या? विवेक दहिया इंडस्ट्री में 13 वर्षों से एक्टिव हैं। उन्होंने वीरा, ये हैं मोहब्बतें, कुंडली भाग्य जैसे कई सीरियल्स में काम किया है।

ये कंटेस्टेंट्स होंगे बिग बॉस 17 के टॉप 5 फाइनलिस्ट, इस अदाकारा ने किया खुलासा

प्रियंका चाहर चौधरी ने पार की सारी हदें, शेयर किया अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट

'अप्सरा' बनी रुबीना दिलैक, एक्ट्रेस के नए मैटरनिटी फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -