आखिर कोई मौलवी क्यों ISIS के खिलाफ फतवा जारी नहीं करता : आदित्यनाथ
आखिर कोई मौलवी क्यों ISIS के खिलाफ फतवा जारी नहीं करता : आदित्यनाथ
Share:

नई दिल्ली : एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्री और भाजपा नेताओं ने हिंदूत्ववादी बयानबाजियां करना प्रारंभ कर दी हैं। इस दौरान भाजपा नेता और सांसद योगी आदित्य नाथ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा है कि लव जिहाद इस्लाम का दोहरा अस्त्र है। इसे थामने के लिए हिंदुओं को अमीरी, गरीबी और ऊंची - नीच का भेद भूलना जरूरी है। गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बघरा में ब्रह्मचारी यशवीर महाराज के योग साधना यशश्वीराश्रम में संकटमोचन मनोकामना महायज्ञ में पूर्णाहुति के मौके पर उनका आना हुआ।

यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होना जरूरी है। आईएसआईएस ऐसा आतंकी संगठन है जो कि लोगों को पकड़ रहा है और उनका गला रेत रहा है। मगर कोई भी मौलवी इस संगठन के विरूद्ध फतवा जारी करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

इस दौरान सांसद द्वारा कहा गया कि लव जिहाद को रोकने के लिए अपनी बेटियों को समझाऐं लव जिहाद को रोकने हेतु उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपनी बेटियों को समझाना बेहद आवश्यक है। लव जिहाद के नाम पर केवल जनसंख्या बढ़ाई जा रही है। जिस किसी भी लड़की को बहकाया जाता है उसे इस्लाम कबूल करवाया जाता है। मगर गैर मुस्लिम लड़का यदि किसी मुस्लिम लड़की से प्रेम करता है तो विवाह से पूर्व उसे इस्लाम कबूल करवाया जाता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -