गांधीजी की पुण्यतिथि के अलावा क्यों खास है आज का दिन? जानिए 30 जनवरी का इतिहास
गांधीजी की पुण्यतिथि के अलावा क्यों खास है आज का दिन? जानिए 30 जनवरी का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 30 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

30 जनवरी का भारत इतिहास:-
देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का निधन 30 जनवरी 1948 को हुआ।
30 जनवरी 1530 को मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन।
1960 में लोकप्रिय लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक नाथूराम प्रेमी का निधन।
1960 में ही भारत के एक अर्थशास्त्री जे.सी. कुमारप्पा का निधन।
1968 को हिन्दी साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी का निधन।

30 जनवरी विशेष दिवस:-
महात्मा गांधी स्मृति दिवस
शहीद दिवस
राष्ट्रीय सर्वोदय दिवस
अंतरराष्ट्रीय सर्वोदय दिवस
नशा मुक्ति संकल्प और शपथ दिवस
कुष्ठ निवारण दिवस

भारत में दो दिन शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं। 23 मार्च को भी शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है तथा 30 जनवरी को भी। हालांकि दोनों ही दिनों को शहीद दिवस मनाने का एक बड़ा अंतर है। 30 जनवरी को बापू का क़त्ल किया गया था। वहीं 23 मार्च 1931 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। इसलिए 23 मार्च को अमर शहीदों को नमन करते हुए अमर शहीद दिवस मनाते हैं।

मेघालय चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी, 27 फरवरी को होगी वोटिंग

आम बजट से पहले पीएम मोदी ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, बड़े बदलाव की संभावना

ODI वर्ल्ड कप पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, बोले- आधे से अधिक खिलाड़ी तो..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -