'तू मर क्यों नहीं जाती...', इस मशहूर एक्ट्रेस का झलका दर्द
'तू मर क्यों नहीं जाती...', इस मशहूर एक्ट्रेस का झलका दर्द
Share:

टीवी की अभिनेत्री रिया भट्टाचार्जी (आकृति) टेलीविज़न का एक जाना माना नाम बन गई है। रिया भट्टाचार्जी 'कभी कभी इत्तेफाक से' शो में निगेटिव रोल निभाती नजर आई है। वही अब ये शो समाप्त होने जा रहा है। शो के चलते बाहर वक़्त तक रिया को अपने किरदार के लिए लोगों से हेट कमेंट्स ही सुनने को मिले। अपने एक इंटरव्यू में रिया ने अपना दर्द बयां किया है। 

शो की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर रिया ने कहा- जब मैंने शो में अपना सफर आरम्भ किया लोग मुझसे बहुत नफरत करते थे। तब मेरी शुरूआत थी इसलिए इन कमेंट्स पर मैंने पर ध्यान नहीं दिया। फिर मुझे कई सारी नकारत्मक टिप्पणियां आने लगी। फिर बाद में लोगों ने मुझे रियल लाइफ में प्यार दिया। शुक्र है मैंने ये किरदार किया। सबसे बुरे कमेंट्स के बारे में पूछने पर रिया ने कहा कि उन्हें गालियां मिलती थीं। जिनके बारे में पूछना भी सही नहीं होगा। लोग उन्हें गाली देते थे, पर्सनल मैसेज करते हैं। कमेंट्स में लिखा होता था- तू मर क्यों नहीं जाती। तू मरती क्यों नहीं।

रिया के कमेंट सेक्शन में भी ऐसी बातें लिखी होती थीं। आरम्भ में रिया इन बातों से दुखी हो जाती थीं। मगर बाद में उन्होने हेट कमेंट्स को अनदेखा करना बेहतर समझा। वे हेट कमेंट्स करने वालों को ब्लॉक कर देती थीं। रिया को ये समझ नहीं आता था क्यों लोग नफरत दिखा रहे हैं क्योंकि वे तो संघर्ष से अपना काम कर रही थीं। रिया के अनुसार, उन्हें ट्रोल करने वाले बेवकूफ हैं क्योंकि वो तो बस किरदार निभा रही हैं। वे रियल लाइफ में आकृति नहीं हैं। शुरुआत के समय ये शो बंगाली सीरियल का रीमेक था। बाद में निर्माताओं ने सीरियल की कहानी बदल दी। शो बहुत पहले बंद हो जाना था। फिर इसे 2 सप्ताह का और एक्सटेंशन दिया गया। एक्सटेंशन मिलने से रिया खुश हैं। वही बात यदि रिया के वर्कफ्रंट की करें तो वे कई ऐड्स में दिखाई दी हैं। उन्हें शो इश्क में मरजावां 2 से पहचान मिली। वे नथ, अग्नि वायु, प्यार तूने क्या किया, क्राइम पेट्रोल, अदालत जैसे शोज में नजर आई हैं।

नए कलाकारों के साथ फिर आपको गुदगुदाने आ रहा है 'द कपिल शर्मा शो', ख़ुशी से झूमे फैंस

फैंस के लिए बड़ी खबर, अब बिग बॉस 16 में नजर आएंगी 'हर हर शंभू' गाने वाली फरमानी नाज

इंटरनेट पर वायरल हुई स्मृति ईरानी की ये तस्वीर, देखकर झलके फैंस के आंसू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -