नीरव मोदी-विजय माल्या पर कार्रवाई क्यों नहीं करती CBI-ED ? सदन में सरकार पर बरसे संजय सिंह
नीरव मोदी-विजय माल्या पर कार्रवाई क्यों नहीं करती CBI-ED ? सदन में सरकार पर बरसे संजय सिंह
Share:

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन, आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शून्यकाल में विपक्षी नेताओं के विरुद्ध जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का मामला उठाया। इससे पहले चर्चा के लिए दिए गए नोटिस में संजय सिंह ने दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) में जीते AAP पार्षदों को प्रलोभन देने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने नोटिस में कहा है कि MCD में AAP पार्षदों को शिकार बनाने की नाकाम कोशिश की जा रही है।

संसद में चर्चा के दौरान AAP सांसद ने जैसे ही अपना वक्तव्य शुरू किया, हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान संजय सिंह ने कहा है कि क्या यह सरकार का चरित्र है? ना बाहर बोलने देते हैं और ना यहां सदन में बोलने देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसियों का इस्तेमाल करते हुए, बीते 8 वर्षों में विपक्ष के नेताओं पर 3000 छापे मारे गए और मात्र 23 लोगों, यानी 0.5% को कन्विक्ट कर पाई है। संजय सिंह ने कहा कि सदन में मौजूद सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के सवाल पर ये जवाब सरकार द्वारा ही दिया गया है। 

संसद में AAP सांसद के भाषण के दौरान लगातार हंगामा होता रहा। संजय सिंह ने सदन में सवाल किया कि 20 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले नीरव मोदी के खिलाफ एजेंसियां क्यों चुप रहती है? मेरा सवाल यह है कि ED और CBI लुटेरे नीरव मोदी, विजय माल्या, ललित मोदी, रेड्डी ब्रदर्स, येदुरप्पा, व्यापम घोटाले पर एक्शन क्यों नहीं लेती है? जितने भ्रष्टाचारी आपसे जुड़े हैं उन पर कार्यवाही क्यों नहीं होती?

केजरीवाल मांग चुके माफ़ी, क्या अब मनीष सिसोदिया की बारी ? CM सरमा पर आरोप लगाकर फंसे

मातम में बदली अनिल देशमुख की ख़ुशी, बॉम्बे HC ने बेल देकर बदला फैसला

भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का ब्रेक, क्रिसमस- न्यू ईयर मनाने विदेश जाएंगे राहुल गांधी ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -