MP में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज, PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
MP में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज, PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
Share:

उज्जैन: मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ उज्जैन से हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। ये कार्यक्रम उज्जैन के दशहरा मैदान में आयोजित किया गया। इस के चलते सीएम मोहन यादव सहित कई नेता उपस्थित रहे। उन्होंने 'मोदी की गारंटी' नाम की वैन को हरी झंडी दिखाई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए एक रथ तैयार किया गया है। ये यात्रा कई शहर तथा हर पंचायत में जाएगी। इसके तहत जगह-जगह शिविर लगाए जाएंगे। यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को होगा। बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा समय कई नेता अलग-अलग क्षेत्र से हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए वैन को रवाना किया। राज्य में 42 दिन तक ये यात्रा निकाली जाएगी, केंद्र सरकार ने यात्रा के लिए राज्य में 366 रथ वाहन प्रदान कराया है। ICC वैन के माध्यम से केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, आज सौभाग्य की बात है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाएं लागू किया है तथा योजना पात्र व्यक्ति तक पहुंचे ऐसा प्रधानमंत्री मोदी की सोच है। मोदी सरकार के द्वारा 210 योजनाएं चलाई जा रही है। मुफ्त में लोगो को वैक्सीन लगाया गया। कई काम बीते 5 वर्षों तक रुक गया था। अब भाजपा की सरकार जन-जन तक पहुंचाएगी। मोदी की गारेंटी हम पूरा करेंगे, ये वादा है। 2 वर्षों का बोनस दिया जायेगा। 

''INDIA' गठबंधन का फुल फॉर्म क्या है?', शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूछा गया सवाल, BJP ने कहा- 'ठगों की जमात'

अडानी की झोली में आई एक और मीडिया कंपनी, इस एजेंसी की खरीदी सबसे बड़ी हिस्सेदारी

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले मुस्लिम समुदाय ने रख डाली ये मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -