न्यायपालिका के लिए खतरा कौन ? भाजपा ने कांग्रेस को याद दिलाया 'कड़वा अतीत' !
न्यायपालिका के लिए खतरा कौन ? भाजपा ने कांग्रेस को याद दिलाया 'कड़वा अतीत' !
Share:

नई दिल्ली: भाजपा ने सर्वोच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की गवर्नर के रूप में नियुक्ति को लेकर कांग्रेस की आलोचना पर करार पलटवार किया है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए न्यायपालिका को 'अपूरणीय क्षति' पहुंचाई। इसके लिए भाजपा ने बाकायदा कांग्रेस को उन घटनाओं की भी याद दिलाई, जब सत्ता में रहते हुए पार्टी ने न्यायपालिका में दखल दिया था।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि, 'मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के लिए इतिहास की सीख। प्रतिबद्ध न्यायपालिका की चाह में इंदिरा गांधी ने दो बार सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीशों की जगह दूसरों को प्रोन्नति दी। जिसने भारत और न्यायपालिका को अपूरणीय क्षति पहुंचाई। भारत को जस्टिस एचआर खन्ना के रूप में सबसे बेहतरीन मुख्य न्यायाधीश नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे।' वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, 'कांग्रेस का "कड़वा अतीत"। कांग्रेस नेता बहरूल इस्लाम ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और उन्हें हाई कोर्ट का जज बना दिया गया और सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज बना दिया गया।'

भाटिया ने आगे कहा कि 'इसके बाद बाहरुल इस्लाम ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट से इस्तीफा दे दिया और बाद में उन्हें राज्यसभा सदस्य बना दिया गया।' बता दें कि, कांग्रेस ने सर्वोच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज एस अब्दुल नजीर की गवर्नर के रूप में नियुक्ति को लेकर रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला बोला था और इस कदम को न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए "बड़ा खतरा" बताया था। जिसके बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को कड़वा अतीत याद दिलाने का दावा किया है। 

पीएम मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री 'ख़राब पत्रकारिता' का नतीजा- ब्रिटिश सांसद ने लगाई फटकार

राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा रद्द, कांग्रेस बोली- भाजपा सरकार ने नहीं दी प्लेन उतरने की इजाजत

'भाजपा के लिए छिपाने या डरने के लिए कुछ भी नहीं', अडानी विवाद पर पहली बार बोले शाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -