शैलेश लोढ़ा को आखिर किसने दिया धोखा? सोशल मीडिया पर झलका दर्द
शैलेश लोढ़ा को आखिर किसने दिया धोखा? सोशल मीडिया पर झलका दर्द
Share:

टीवी का चर्चित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वर्षों तक तारक मेहता बनकर दर्शकों को हंसाते आए शैलेश लोढ़ा लगता है नाराज हैं। उनकी नई इंस्टा पोस्ट से तो यही समझ आता है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो का अब वे भाग नहीं हैं। प्रोड्यूसर असित मोदी संग उनका विवाद जगजाहिर है। तभी तो आजकल उनके प्रत्येक सटायर को असित मोदी से जोड़ा जा रहा है।

बता दे कि शैलेश लोढ़ा अच्छे अभिनेता होने के साथ बेहतरीन कवि भी हैं। अपनी शायरियां एवं कविताएं वे इंस्टा पर साझा करते रहते हैं। कहते हैं कवि का मूड उसकी कविताओं से समझा जा सकता है। इसलिए शैलेश की ये पोस्ट ही हैं जो उनका हाल ए दिल बयां करती हैं। उनकी नई पोस्ट बताती है कि वो खफा चल रहे हैं। अब किससे ये तो पता नहीं। लेकिन पोस्ट पढ़कर समझ आता है कि वे किसी व्यक्ति से बहुत गुस्सा हैं। शैलेश लोढ़ा ने अपनी पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है चलिए जानते हैं।

शैलेश ने सुकून का मार्ग तलाशते हुए एक पोस्ट साझा की है। जिसमें लिखा है- सरल व्यक्ति के साथ किया गया छल आपकी बर्बादी के सभी द्वार खोल देता है। चाहे आप कितने भी बड़े शतरंज के खिलाड़ी क्यों ना हो... इन कुछ लाइनों के साथ शैलेश लोढ़ा ने कैप्शन में लिखा- आज नहीं तो कल...भगवान सब देखता है। शैलेश लोढ़ा की ये पोस्ट देख आपके मन में भी यही प्रश्न उठ रहा होगा कि वे किसपर इतने नाराज हैं। ये पोस्ट ऐसे ही नहीं किया गया है, शैलेश लोढ़ा ने नाम लिए बिना किसी पर तो निशाना साधा है।

ऐसा क्या हुआ कि खुद को थप्पड़ मारने लगे अनु मलिक, वायरल हुआ VIDEO

फार्महाउस को लेकर सैफ अली खान ने किया ये हैरान कर देने वाला खुलासा

'TV का, फिल्म का, सबका बदला लेगा मेरा फैजू', एक्टर की गोद में बैठकर बोले रणवीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -