'कमलनाथ के जहां पड़े पैर वहां बंटाधार...', आखिर क्यों विश्वास सारंग ने कही ये बात?
'कमलनाथ के जहां पड़े पैर वहां बंटाधार...', आखिर क्यों विश्वास सारंग ने कही ये बात?
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट को देखते हुए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पर्यवेक्षक बनाने पर मंत्री विश्वास सारंग ने हमला बोला है। सारंग ने कहा कि महाराष्ट्र के अच्छे दिन आने वाले है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कमलनाथ नाक रगड़ कर अपनी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी बचा रहे है। जहां पड़े पैर वहां बंटाधार। 

उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने 15 महीने सरकार चलाई, उसका क्या हुआ सबने देखा। गुट एवं गिरोह के नेता महाराष्ट्र सरकार को बचाने जा रहे है। जो अपने राज्य मे कांग्रेस को एकजुट नहीं कर पाए महाराष्ट्र में क्या करेंगे। महाराष्ट्र में राम भक्तों एवं राम विरोधियों की लड़ाई है। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केशवानी ने कहा कि कमलनाथ अपने विधायकों को तो बचा नहीं पाए। उद्धव सरकार को क्या बचाएंगे। उन्होंने बोला- कलनाथ को सबसे नाकाम नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भी कांग्रेस का प्रदर्शन फिसड्डी रहा है।

कांग्रेस मीडिया समिति के चेयरमेन केके मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ आदर्शों की राजनीति करते है। बीजेपी खरीद फरोख्त से सरकार गिराने एवं बनाने का काम करती है। कर्नाटक और मध्य प्रदेश के पश्चात् महाराष्ट्र में भी वहीं करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में भी कोशिश की थी, मगर मुंह की खानी पड़ी थी। ऐसा ही महाराष्ट्र में होगा।

महाराष्ट्र के राज्यपाल के बाद अब CM हुए कोरोना संक्रमित

उद्धव नहीं बचा पाए अपनी सरकार, आज देंगे इस्तीफा!

महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच आदित्य ठाकरे ने उठाया ये बड़ा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -