अब कहा है 'बिकिनी किलर' चार्ल्स की पत्नी? बिग बॉस में आ चुकी है नजर
अब कहा है 'बिकिनी किलर' चार्ल्स की पत्नी? बिग बॉस में आ चुकी है नजर
Share:

'बिकीनी किलर' के नाम से लोकप्रिय चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) के चर्चे एक बार फिर होने लगे हैं। 21 वर्ष पश्चात् चार्ल्स के ख़बरों में आने के कारण नेपाल के जेल से उसकी रिहाई है। वर्ष 2003 से नेपाल की जेल में बंद चार्ल्स शोभराज की रिहाई के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दे दिया है। चार्ल्स एक बदनाम किलर ही नहीं था, बल्कि उसे अपने आलीशान लाइफस्टाइल के लिए भी जाना जाता था। चार्ल्स शोभराज ने अपने से कम उम्र की लड़की निहिता बिस्वास से शादी की थी, जिसे आप सभी बिग बॉस 5 में देख चुके हैं।

कौन हैं चार्ल्स की पत्नी निहिता?
निहिता बिस्वास नेपाल की रहने वाली है। चार्ल्स शोभराज की निहिता से भेंट नेपाल में ही हुई थी। जेल में उसे एक ट्रांसलेटर की आवश्यकता थी। इसी के चलते दोनों मिले थे। तब प्रेस से निहिता ने कहा था कि चार्ल्स शोभराज बेकसूर है। उनपर लगे सभी इल्जाम गलत हैं। बताया जाता है कि जेल में मिलने-जुलने के समय ही निहिता को चार्ल्स शोभराज से प्यार हो गया और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। 

निहिता बिस्वास उस वक़्त सिर्फ 21 वर्ष की थी तथा चार्ल्स शोभराज उससे दोगुनी उम्र का था। सीरियल किलर से शादी करने के चलते निहिता बिस्वास लोकप्रिय हो गई थी। दोनों की उम्र के फासले पर भी काफी हैरानी जताई गई। तत्पश्चात, बिग बॉस 5 में निहिता ने हिस्सा लिया। हालांकि निहिता सबसे पहले शो से बाहर होने वाली प्रतियोगी बनी थी। बिग बॉस के घर में निहिता बिस्वास का श्रद्धा शर्मा के साथ बड़ा झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के चलते दोनों ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। प्रतियोगी मंदीप बेल्वी के साथ भी निहिता बिस्वास की खूब ठनी। मंदीप बेल्वी ने निहिता से पूछ लिया था कि क्या उन्होंने कभी चार्ल्स शोभराज के साथ यौन संबंध बनाए थे? इसी पर तगड़ा हंगामा मच गया था। अपने एक इंटरव्यू में निहिता बिस्वास ने बताया था कि वो बिग बॉस का हिस्सा इसलिए बनीं क्योंकि चार्ल्स शोभराज चाहते थे। निहिता के अनुसार, चार्ल्स शोभराज ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया था। फिलहाल निहिता बिस्वास कहां है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

गिरफ्तार हुआ उर्फी जावेद को रेप की धमकी देने वाला शख्स

जेल से वायरल हुई उर्फी जावेद की तस्वीर! बिना कपड़ो के आई नजर

'गुम है...' सीरियल में होगी इस एक्टर की एंट्री, आएगा जबरदस्त ट्विस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -