'जब-जब समाजों में जहर घोला गया है, देश पीछे गया है...', CM बघेल ने दिया बड़ा बयान
'जब-जब समाजों में जहर घोला गया है, देश पीछे गया है...', CM बघेल ने दिया बड़ा बयान
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पदयात्रा से भारी खलबली है, क्योंकि वो लोग रथयात्रा करने वाले हैं। हिंसा एवं घृणा की सियासत करने वाले हैं। इस यात्रा से बीजेपी नेताओं को करारी चोट पहुंच रही है। बिलबिलाए हुए हैं। समस्या तो उनको हो रही है। यात्रा आरम्भ होने से पहले ही जिला स्तर पर प्रतिक्रिया कर रहे थे। बीजेपी के लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश में एक नया बदलाव आएगा तथा इसका प्रभाव सियासत में भी होगा।

भारत जोड़ो यात्रा को चुनावों से जोड़ने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रजातंत्र में चुनाव होते रहेंगे, किन्तु जब तक लोगों में आपसी सदभाव, सभी धर्मों में एकता, समरसता नहीं रहेगी तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। भारत जोड़ो सिर्फ चुनाव का मसला नहीं है। जब-जब समाजों में जहर घोला गया है, देश पीछे गया है। सत्ता तो मिल जाती है, किन्तु देश पीछे छूट जाता है। भारत जोड़ो यात्रा में हजारों लोग सम्मिलित हुए तथा भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।  

देशभर में पड़े आयकर के छापों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि झारखंड के MLA छत्तीसगढ़ आए थे, तब मैंने बोला था कि छापा पड़ेगा। ईडी, आईटी एवं सीबीआई वाले आएंगे। तथा मेरी बात सही साबित भी हुई। उन्होंने कहा कि देश में निरंतर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। आज देश की मूल परेशानी महंगाई है। इससे हर तबका परेशान है। महंगाई को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदर्शन भी किया।

याकूब मेमन कब्र विवाद पर CM शिंदे ने उठाया ये बड़ा कदम

'याकूब मेमन की कब्र पर LED लाइटें लगवाने वाला कौन?' अब इस एक्ट्रेस ने पूछा सवाल

हिमाचल पर AAP की नज़र, आज बड़ा ऐलान कर सकते हैं भगवंत मान और सिसोदिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -