'जब रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को वोट मिलता है, तो समाज में खराब सन्देश जाता है..', अयोध्या में गरजे सीएम योगी
'जब रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को वोट मिलता है, तो समाज में खराब सन्देश जाता है..', अयोध्या में गरजे सीएम योगी
Share:

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार जारी है। पहले चरण का मतदान 4 मई को हो चुका है, अब 11 मई को दूसरे चरण की वोटिंग है, जिसका प्रचार जारी है। इसी क्रम में राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या से कोई रामभक्त लोकतंत्र के इस पर्व में विजयी होकर जाता है, तो यहां के संबंध में अच्छी धारणा बनती है, लेकिन जब रामभक्तों पर गोली चलाने वाला शख्स कुछ भी वोट पा लेता है, तो उसका काफी खराब संदेश जाता है। 

सीएम योगी ने कहा कि, जनता के मन में धारणा जाती है कि ये सब क्या हो रहा है। यह लोकतंत्र का पर्व है, सबको एक वोट देना है। किसी का वोट छोटा-बड़ा नहीं होता है। मुख्यमंत्री योगी ने जनता से आग्रह किया कि यहां 60 वॉर्ड हैं, 60 टोली बनाकर अपने बीच के महंत गिरीश पति त्रिपाठी व बोर्ड बनाने के लिए लोगों से अपील कर दीजिए। अयोध्या हमारी है और इसके प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। बता दें कि, सीएम योगी कल सोमवार (8 मई) को मणिरामदास छावनी में भाजपा के महापौर उम्मीदवार गिरीश पति त्रिपाठी के पक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधन दे रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या को हम विकास के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाएंगे। अयोध्या पर देश-दुनिया की निगाहें हैं, इसलिए यहां सर्वांगीण विकास के लिए सशक्त बोर्ड का गठन होना बेहद जरूरी है। जब सशक्त बोर्ड गठित होगा, तो विकास तेज रफ़्तार से होगा। सीएम योगी ने कहा कि आज विश्व में भारत के प्रति धारणा बदली है। वैश्विक संकट के समय विश्व अब पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ संकटमोचक के रूप में देखती है, ऐसे में यूपी किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में नहीं रह सकता। हमें बदलते भारत के साथ अपने आप को जोड़ना होगा। 

केरल: हाउसबोट डूबने से 22 लोगों की मौत, सीएम विजयन ने किया 10-10 लाख के मुआवज़े का ऐलान

मणिपुर हिंसा: विस्थापितों की घर वापसी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिए अहम निर्देश, राज्य में दो दिनों से शान्ति

'ये कहानी दिखाकर अच्छा नहीं किया, अब बाहर मत निकलना..', The Kerala Story से जुड़े क्रू मेंबर को धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -