'जब EVM में गड़बड़ी है तो MP में कांग्रेस के 66 विधायक चुनाव कैसे जीते?', दिग्विजय सिंह के आरोपों पर नरेंद्र सलूजा का पलटवार
'जब EVM में गड़बड़ी है तो MP में कांग्रेस के 66 विधायक चुनाव कैसे जीते?', दिग्विजय सिंह के आरोपों पर नरेंद्र सलूजा का पलटवार
Share:

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने डेढ़ महीने पहले मध्य प्रदेश सहित 3 प्रदेशों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। इसे लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर सवाल उठाए हैं। राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गुजरात से आए अतुल पटेल के साथ EVM को हैक कर दिखाया। बचते-बचाते यह दावा भी कर दिया कि EVM हैकिंग से 30 से 40 फीसदी वोटों में हेरफेर हो सकता है। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि चुनावों से पहले ही भारतीय जनता पार्टी माहौल बनाती है। इसके माध्यम से नैरेटिव सेट किया जाता है। 

वही दिग्विजय सिंह के आरोपों को भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब से लक्ष्मण सिंह बुरी तरीके से चुनाव हारे एवं जयवर्धन सिंह चुनाव जीते हैं, तब से लक्ष्मण सिंह का मूड खराब है। वे निरंतर राहुल गांधी , दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं। इसी नाराजगी को दूर करने के लिए दिग्विजय सिंह जी ने EVM पर निशाना साधा है। 

आगे उन्होंने कहा- बस वे इस बात का जवाब दे दें कि जब EVM में गड़बड़ी है तो जयवर्धन सिंह का, छिन्दवाड़ा, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश एवं तेलंगाना का चुनाव कांग्रेस कैसे जीती? मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 66 विधायक चुनाव कैसे जीते? EVM पर आरोप लगाकर दिग्विजय सिंह कर्नाटक, हिमाचल, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के 66 कांग्रेस विधायकों की जीत पर स्वयं प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। विजयी कांग्रेसी विधायकों का मजाक उड़ा रहे हैं। दिग्विजय सिंह जी यह भी बताएं कि उनके साथ इस मुद्दे पर कांग्रेस क्यों खड़ी नहीं है? 

लोकसभा चुनाव से पहले सिंधिया ने कांग्रेस को दिया एक और बड़ा झटका, एक दिन में 228 नेताओं को कराया भाजपा में शामिल

संकट में I.N.D.I. गठबंधन! ममता बनर्जी ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान, बोली- 'अब कोई तालमेल नहीं'

MP की इस नगर परिषद में पहली बार खुला कांग्रेस का खाता, उपचुनाव में जीतने वाली BJP की वार्ड पार्षद को मिली करारी हार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -