संकट में I.N.D.I. गठबंधन! ममता बनर्जी ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान, बोली- 'अब कोई तालमेल नहीं'
संकट में I.N.D.I. गठबंधन! ममता बनर्जी ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान, बोली- 'अब कोई तालमेल नहीं'
Share:

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन को पश्चिम बंगाल में जोर का झटका लगा है। पश्चिम बंगाल की सीएम एवं TMC की प्रमुख ममता बनर्जी ने एकला चलो का नारा दे दिया है। ममता बनर्जी ने घोषणा कर दी है कि TMC लोकसभा चुनाव में अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी। ममता की इस घोषणा के साथ ही विपक्षी इंडिया गठबंधन की तस्वीर तथा भविष्य पर संकट के बादल गहरे हो गए हैं।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारा प्रस्ताव ठुकरा दिया, इसलिए हमने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया।

कांग्रेस और लेफ्ट से नाराज ममता बनर्जी ने कहा है कि उनके सभी प्रस्तावों को ठुकराया गया है। उन्होंने कहा है कि जो भी प्रस्ताव दिया सभी को ठुकराया, इसलिए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। ममता ने कहा है कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का निमंत्रण भी नहीं दिया है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में अब कोई तालमेल नहीं होगा।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को 28 विपक्षी पार्टियां इंडिया गठबंधन के बैनर तले एक मंच पर आई थीं। विपक्ष एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA को पटखनी देने, चुनावी चुनौती देने का दम भर रहा था किन्तु अब ममता ने बंगाल में विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका दे दिया है। 

MP की इस नगर परिषद में पहली बार खुला कांग्रेस का खाता, उपचुनाव में जीतने वाली BJP की वार्ड पार्षद को मिली करारी हार

'सामाजिक न्याय के लिए उन्होंने जो प्रयास किए...', कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बोले PM मोदी

'थैंक यू मोदी जी'! CM नीतीश की नई पोस्ट ने मचाई सियासी हलचल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -