MP की इस नगर परिषद में पहली बार खुला कांग्रेस का खाता, उपचुनाव में जीतने वाली BJP की वार्ड पार्षद को मिली करारी हार
MP की इस नगर परिषद में पहली बार खुला कांग्रेस का खाता, उपचुनाव में जीतने वाली BJP की वार्ड पार्षद को मिली करारी हार
Share:

मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले की न्यू रामनगर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की दीपा मिश्रा ने कब्जा जमा लिया है। उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी की वार्ड पार्षद सुनीता पटेल को करारी हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को दो नामांकन हुए। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुनीता पटेल तथा कांग्रेस की ओर से दीपा मिश्रा ने नामांकन फॉर्म जमा किया। 

सत्यापन के पश्चात् मतदान आरम्भ हुआ तब भारतीय जनता पार्टी के पास कुल 9 पार्षद थे एवं कांग्रेस के कुल 6 पार्षद थे। ऐसे में तय माना जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर तीसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर लेगी। वहीं, जब परिणाम सामने आए तो कांग्रेस को 8 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार को सात वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह से अध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया।

न्यू रामनगर नगर परिषद का गठन वर्ष 2015 में हुआ था। इसके बाद से अब तक कल 3 चुनाव संपन्न हुए। पहली बार 2015 में भारतीय जनता पार्टी के राम सुशील पटेल अध्यक्ष पद का चुनाव जीते। तत्पश्चात, 2022 में नगर परिषद अध्यक्ष उनकी पत्नी सुनीता पटेल बनीं, जिन्हें गलत जानकारी देने की वजह से अपदस्थ कर दिया गया था। कोर्ट ने  निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया था। तत्पश्चात, पार्षद पद के लिए उपचुनाव हुए और अब जाकर अध्यक्ष पद के उपचुनाव संपन्न हुए। उपचुनाव को मिलाकर यह तीसरा अवसर है जिसमें पहली बार कांग्रेस को विजय प्राप्त हुई है।  

दिल्ली-NCR में शीतलहर और घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स प्रभावित, येलो अलर्ट जारी

सशस्त्र सीमा बल के प्रमुख के रूप में IPS दलजीत सिंह चौधरी ने संभाला प्रभार

'जब तक पीएम मोदी हैं, तब तक..'. केंद्रीय मंत्री सिंधिया का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -