बॉलीवुड की जानी मानी मशहूर पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी को गुजरे आज 5 साल पूरे हो गए। 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई थी। ये पूरे देश-दुनिया के लिए हैरतंअगेज था, क्योंकि तब उनकी आयु सिर्फ 54 साल थी। हिंदी सिनेमा में श्रीदेवी एकमात्र वो अभिनेत्री थीं, जिनका फिल्म में होना, हिट होने की गारंटी माना जाता था। 1972 में रानी मेरा नाम से श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। श्रीदेवी हिंदी फिल्मों में एक करोड़ रुपए फीस लेने वाली पहली एक्ट्रेस थीं। 54 की आयु में उनका फिल्मी करियर 50 वर्ष का था।
वही श्रीदेवी हर रीति-रिवाज का सख्ती से पालन करती थीं। वो प्रत्येक वर्ष पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती थीं तथा नियमों के मुताबिक, ही इसे पूरा करती थीं। एक बार श्रीदेवी करवा चौथ का व्रत रखकर पति बोनी कपूर के साथ मैक्सिको से लॉस एंजिलिस जा रही थीं।
उन्हें व्रत खोलना था, मगर नियम के अनुसार करवा चौथ का व्रत चांद देखकर ही खोला जाता है। जब आसमान में कहीं चांद दिखाई नहीं दिया तो श्रीदेवी ने पायलट से फ्लाइट की दिशा बदलने की गुजारिश की। श्रीदेवी सुपरस्टार थीं ऐसे में पायलट ने उनकी बात मान ली तथा फ्लाइट की दिशा बदलकर उन्हें चांद दिखाया।
श्रीदेवी ने बाँधी थी बोनी कपूर को राखी, चौंकाने वाली है वजह
अंतिम संस्कार से पहले श्रीदेवी के मुंह में रखा गया था सोने का टुकड़ा, जानिए क्यों?
बोनी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर, गायब दिखी जाह्नवी कपूर