घर लौटा पति, तो कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे पत्नी और प्रेमी, फिर जो हुआ वो...
घर लौटा पति, तो कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे पत्नी और प्रेमी, फिर जो हुआ वो...
Share:

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में दो बच्चों की मां का एमपी के युवक से नाज़ायज़ संबंध बन गए। इसके बाद दोनों चोरी छिपे मिलने लगे। जब पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ, तो उसने पत्नी की निगरानी शुरू कर दी। एक दिन पति घर से निकला, तो पीछे महिला का प्रेमी उसके घर आ पहुंचा। कुछ देर बाद पति भी आधे रास्ते से घर लौट आया। प्रेमी और उसकी प्रेमिका दोनों कमरे में मौजूद थे। घर लौटे पति को कुछ आहट हुई, उसने भीतर जाकर देखा। प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने आपा खो दिया। इसके बाद पति ने पत्नी के प्रेमी को पकड़कर उसको बेल्ट से पीट दिया और घर से घसीटकर उसे बस्ती तक पीटा। 

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रांसयमुना क्षेत्र में मध्य प्रदेश का एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने मंगलसूत्र लेकर आया था। प्रेमिका विवाहित है और पति को उस पर पहले से शक था। वह नजर भी रख रहा था। प्रेमी आया, तो पत्नी के साथ पकड़ लिया। बेल्ट से पीट डाला। महिला दो बच्चों की मां है। दरअसल, महिला के पास लगभग छह महीने पहले मिस कॉल आई थी। जिस पर उसने पलटकर फोन किया। नंबर मध्य प्रदेश के युवक का था। इस तरह दोनों में दोस्ती हो गई। देर रात तक व्हाट्सएप पर चेटिंग करने लगे। वीडियो कॉल भी करते थे।

पति को पत्नी की हरकतों पर संदेह होने लगा। वह पत्नी पर कि निगरानी करने लगा। महिला ने प्रेमी को मिलने बुलाया था। पति काम पर जाने की कहकर घर से रवाना हुआ था। इसी बीच प्रेमी घर आ गया। लेकिन, पति भी लौट आया। उसने प्रेमी को पकड लिया और घर के अंदर से पीटते हुए बस्ती में ले आया। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। रविवार को वीडियो वायरल हो गया। हालांकि इस संबंध में पुलिस के पास किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। बताया जा रहा है कि महिला व उसके पति ने घर भी बदल लिया है।

बेटी के प्रेमी का परिजनों ने करवाया अपहरण, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

दोस्त संग घूमने गई थी लड़की, अचानक आ गई मौसी तो रेलवे ओवर ब्रिज से लगा दी छलांग

दोस्त ही बना जान का दुश्मन, जरा सी बात पर उतार दिया मौत के घाट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -