अपनी शादी में नाचा दूल्हा तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, लौटा दी नेपाल से आई बारात
अपनी शादी में नाचा दूल्हा तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, लौटा दी नेपाल से आई बारात
Share:

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड के झिटकोहिया गांव से एक अजीब घटना सामने आ रही है जिसमे एक लड़की ने शराबी दूल्हे को सबक सिखाते हुए घर आई बारात को वापस लौटा दिया। यह शादी बुझाउन सादा के घर हो रही थी जिसमें उनकी बेटी काजल कुमारी का रिश्ता नेपाल के धनुषा जिला निवासी राजू सादा से तय हुआ था। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं। पूरी रस्मों रिवाज के साथ दुल्हन के हाथों में मेहंदी रचाई गई, आंगन में मंडप सजाया गया, बारातियों के स्वागत के लिए कई तरह के पकवान बनाए गए। चारों तरफ हंसी-खुशी का माहौल था। तय समय पर दूल्हा तथा बाराती पहुंचे। जैसे ही जयमाला के लिए दुल्हन स्टेज पर चढ़ी तो उसने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया।

वही दुल्हन के इस निर्णय से नाराज बारातियों ने हंगामा खड़ा कर दिया, तत्पश्चात, दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। किन्तु बहादुर बेटी का फैसला नहीं बदला तथा शराबी दूल्हे के साथ बारातियों को बैरंग ही नेपाल लौटना पड़ा। लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि लगभग 100 की संख्या में आए बारातियों में दूल्हा सहित सभी लोग शराब के नशे में धुत थे।

बता दे कि बिहार में शराबबंदी कानून को सही मायने में लागू कराने के लिए पुलिस तथा प्रशासन के द्वारा कई कोशिशें की जा रही हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बावजूद इसके आए दिन शराबबंदी कानून का माखौल उड़ाए जाने की खबरें आती रहती हैं। ऐसे समय में बासोपट्टी की इस बहादुर बेटी ने जिस प्रकार से शराबी दूल्हे तथा बारातियों को बेरंग लौटाने की हिम्मत दिखाई है, वो वास्तव में काबिल-ए-तारीफ है।

'जब मां का दिल तड़पता है न, तो आसमान में भी दरारें पड़ जाती हैं', माँ पर बने बेस्ट डायलॉग्स

फिर महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, नई कीमतें जानकर लगेगा झटका

भारतीय रेल के वायरल वीडियो से पता चला कि क्यों नहीं खींचनी चाहिए ट्रेन की अलार्म चेन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -