पीरियड्स आए तो भाई को लगा बहन ने बनाए शारीरिक संबंध, कर दिया क़त्ल
पीरियड्स आए तो भाई को लगा बहन ने बनाए शारीरिक संबंध, कर दिया क़त्ल
Share:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक 30 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी 12 वर्षीय की बहन का क़त्ल कर दिया। क़त्ल की वजह भी उसका बेबुनियाद शक थी। दरअसल उसकी बहन को पहली बार पीरियड्स आए थे। इसपर अपराधी को शक हुआ कि उसकी बहन ने शारीरिक संबंध बनाए हैं। इसी शक में उसने मासूम का क़त्ल कर दिया। लड़की अपने भैया और भाभी के साथ उल्हासनगर में रहती थी। 

पुलिस ने बताया कि अपराधी की मूर्खता की सजा एक मासूम को भुगतनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़की को पीरियड आने आरम्भ हुए थे इसलिए उसे खून आ रहा था। उसके भाई ने देखा कि लड़की के कपड़े पर खून के धब्बे थे तथा इसके बाद उसे शक होने लगा कि उसका किसी के साथ अफेयर है। उस मासूम बच्ची को पीरियड्स के बारे में अधिक जानकारी भी नहीं थी। ऐसे में जब अपराधी ने उससे खून के धब्बों के बारे में पूछा तो लड़की डर गई तथा कुछ बता नहीं पाई। पुलिस अफसर ने बताया, अपराधी ने उसके मुंह और पीठ पर किसी जलती हुई चीज से दाग दिया। वह इतनी बुरी तरह से जल गई थी कि उसकी मौत हो गई ।

वही जब लड़की को उल्हासनगर केंद्रीय चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया तो यह मामला सबके सामने आया। चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपराधी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। 

महिला ने काट डाला रेप की कोशिश कर रहे उस्मान अली का प्राइवेट पार्ट, असम से सामने आया हैरतअंगेज़ मामला

40 लाख की चरस के साथ तस्कर आरिफ गिरफ्तार, चोरी की बाइक में छिपा रखा था माल

पत्नी ने नहीं बनाए चावल, तो पति ने पीट-पीटकर मार डाला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -