महिला ने काट डाला रेप की कोशिश कर रहे उस्मान अली का प्राइवेट पार्ट, असम से सामने आया हैरतअंगेज़ मामला
महिला ने काट डाला रेप की कोशिश कर रहे उस्मान अली का प्राइवेट पार्ट, असम से सामने आया हैरतअंगेज़ मामला
Share:

गुवाहाटी: असम से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहाँ एक महिला ने उस्मान अली नामक एक शख्स का निजी अंग काट दिया। रिपोर्ट के अनुसार, महिला का कहना है कि उस्मान अली ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया था। दरअसल, उस्मान अली के झाड़-फूँक करने के बहाने महिला के घर पर पहुंचा था। घटना सोमवार (8 मई) की बताई जा रही है। महिला मोरीगाँव जिले के भूरागाँव थाना क्षेत्र के बोरालीमारी की निवासी है और उस्मान असम के ही दरांग जिले में रहता है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, भूरागाँव के पुलिस प्रभारी हेमंत बोरगोहैन ने जानकारी दी है कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। जख्मी उस्मान को बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को कोई संतान नहीं है। वह अपनी परेशानी लेकर अक्सर उस्मान के पास जाया करती थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी क्रम में सोमवार (8 मई) को उस्मान झाड़-फूँक करने उसके घर आया हुआ था। इसी दौरान उस्मान ने कथित तौर पर महिला का बलात्कार करने की कोशिश की। अपने आप को बचाने के लिए महिला भागी और उस्मान भी उसके पीछे भागा, इस दौरान आत्मरक्षा में धारदार वस्तु से उस्मान का निजी अंग काट दिया। सोशल मीडिया में इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें उस्मान अस्पताल के स्ट्रेचर पर लेटा हुआ नज़र आ रहा है।

40 लाख की चरस के साथ तस्कर आरिफ गिरफ्तार, चोरी की बाइक में छिपा रखा था माल

पत्नी ने नहीं बनाए चावल, तो पति ने पीट-पीटकर मार डाला

नगर निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -