प्रेमिका ने S***X करने से किया इनकार तो भड़का प्रेमी, कर दिया ये हाल
प्रेमिका ने S***X करने से किया इनकार तो भड़का प्रेमी, कर दिया ये हाल
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ की एक कॉलोनी में रहने वाली लड़की की हत्या को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लड़की को प्रेमी ने इसलिए मौत के घाट उतारा था क्योंकि उसने सेक्स के लिए इंकार कर दिया था। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गुना से गिरफ्तार किया।   

मृतक लड़की निकिता प्रजापति जबरन कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। कुछ दिनों पहले उसकी इंस्टाग्राम के जरिए प्रवीण धाकड़ नाम के शख्स से हुई थी। दोनों अक्सर मिलते थे तथा साथ ही कई बार नशा भी कर चुके थे। घटना वाले दिन निकिता और प्रवीण साथ में ही थे। प्रवीण ने जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। जिसका विरोध निकिता ने किया। तत्पश्चात, दोनों में झगड़ा हुआ तथा आक्रोशित प्रवीण ने निकिता का कैंची घोंपकर क़त्ल कर दिया था। तत्पश्चात, प्रवीण फरार हो गया। घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच की। पुलिस ने CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान की। तत्पश्चात, एक टीम का गठन कर आरोपी को गुना से गिरफ्तार कर लिया है। 

आपको बता दें, 9 दिसंबर को जबरन कॉलोनी में निकिता प्रजापत मूल निवासी सागर का खून में लथपथ शव मिला था। गले पर कैंची मारकर उसका हत्या किया गया था। हत्या के पहले आरोपी और लड़की ने साथ में खाना खाया था। तत्पश्चात, दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस को मौके से हत्या में उपयोग की गई कैंची भी बरामद हुई।  

MP में यादव CM बनने पर आई लालू के लाल की प्रतिक्रिया, बोले- 'सम्मान मिलना अच्छा है'

प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज से लेकर लाउडस्पीकर बैन तक..., CM बनते ही मोहन यादव ने लिए ये बड़े फैसले

मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस कैंटीन में लगी आग, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -