जब फिल्म की शूटिंग के बीच टूट गई अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई, डायरेक्टर ने बताया कैसा था एक्ट्रेस का हाल?
जब फिल्म की शूटिंग के बीच टूट गई अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई, डायरेक्टर ने बताया कैसा था एक्ट्रेस का हाल?
Share:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन एक समय पर रिलेशनशिप में थे। करिश्मा कपूर बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं, फिर उनका रिश्ता टूट गया था। दोनों ने साथ में एक फिल्म की थी, जिसका नाम था- हां मैंने भी प्यार किया। इसके निर्देशक धर्मेश दर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये फिल्म बनाना उनकी गलती थी। फिल्म की शूटिंग के चलते अभिषेक-करिश्मा के रिश्तों में खटास आ गई थी। अपने एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने वर्षों पुराना किस्सा याद किया।

उन्होंने कहा- ये फिल्म नहीं बनानी चाहिए थी। ये पहली और आखिरी बार था जब अभिषेक-करिश्मा ने साथ में काम किया था। अभिषेक स्वीट लड़के हैं। मगर ये वो करिश्मा नहीं थीं जो फिल्म राजा हिंदुस्तानी के समय थी। डायरेक्टर ने एक्स कपल की इक्वेशन पर बात की। डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के चलते उन दोनों की सगाई टूटी थी। वो बोलते हैं- करिश्मा शादी की चीजों को लेकर डिस्ट्रैक्ट थीं। ये फिल्म में भी दिखा था। मैं मनोचिकित्सक नहीं हूं, मैं उनके रिश्ते में हस्तक्षेप नहीं कर सकता था। मैं दोनों पक्षों को सुन रहा था।

बेटे की इस फिल्म को अमिताभ ने ओल्ड फैशन मूवी बताया था। इस पर धर्मेश ने बोला- हां उन्होंने ऐसा बोला था, मगर जया जी को फिल्म पसंद आई थी। उन्हें लड़की का एग्रेशन अच्छा लगा था। जो बोलती है कि आपने वन नाइट स्टैंड किया है, इसलिए मैं आपको तलाक देती हूं। ये कहानी जया जी को अच्छी लगी थी। अभिषेक और करिश्मा आज जिंदगी में मूव ऑन कर चुके हैं। अभिषेक की जिंदगी में ऐश्वर्या आईं। वहीं करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की, दोनों का तलाक हो चुका है।

'सलमान खान झूठा है', दबंग खान पर भड़का बॉलीवुड का ये मशहूर एक्टर, जानिए क्यों?

इस मशहूर सिंगर ने मंगेतर संग की सगाई, सबके सामने किया Liplock

दुर्गा पंडाल में बेटी संग जमकर नाचीं सुष्मिता सेन, इंटरनेट पर छाया VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -