कोरोना ख़त्म होने के बाद क्या होगा दुनिया का हाल ? लोगों के मन में बड़ा सवाल
कोरोना ख़त्म होने के बाद क्या होगा दुनिया का हाल ? लोगों के मन में बड़ा सवाल
Share:

वाशिंगटन: कोरोना वायरस की महामारी ने पूरी दुनिया की रफ़्तार को रोक दिया है। हर जगह से आवागमन बंद हो गया है। क्या होगा जब कोरोना दुनिया से समाप्त हो जाएगा। अमरीका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का कहना है कि पूरी दुनिया बदल चुकी होगी। बता दें कि किसिंजर का बयान डराने वाला नहीं है। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध से हुई तबाही और इसके बाद के पुनर्निर्माण के दौर को बहुत नज़दीक से देखा और अनुभव किया है। इसके बाद मौजूदा हालत कोरोना की तबाही देखने पर उन्होंने ये कहा।

इस बात को हम भी जानते हैं कि कोरोना वायरस से तबाही का सही अनुमान इसके समाप्त होने के बाद ही चलेगा। हाल में दुनिया के विकसित देश और आर्थिक सुपर पावर एक बड़े खतरे का सामना कर रहे होंगे। इसी प्रकार से एक खबर सामने आई है कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन या ILO ने बताया कि विश्व भर में डेढ़ अरब लोग बेरोज़गार हो जाएंगे जो कि सबसे बड़ी चिंता का विषय है। जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया की छठी सबसे बड़ी इकॉनमी भारत का भी कुछ ऐसा ही हाल हो सकता है।

विशेषज्ञ तो यहाँ तक कह रहे हैं कि कोरोना संकट के बाद करोड़ों लोग फिर से ग़रीबी रेखा के नीचे चले जाएंगे। खतरनाक बात ये है कि ग़रीब किसानों और मज़दूरों के पास में पैसे नहीं होंगे। मध्यम वर्ग के लाखों लोगों की या तो नौकरियां जा चुकी होंगी या उनकी तनख्वाह कम हो चुके होंगे। बड़े व्यापारी बैंकों के क़र्ज़ों के नीचे दबे जाएंगे और उद्योगपतियों की कंपनियों की क़ीमत बहुत गिर चुकी होगी।

कोरोना: सुविधाओं की कमी से जूझ रहे अफ्रीकी देश, 10 लाख लोगों के लिए सिर्फ 5 बेड

दिवालिया घोषित नहीं होगा विजय माल्या, लंदन हाई कोर्ट ने टाली सुनवाई

कोरोना को लेकर गहराया विवाद, अमेरिका ने चीन को दी Telecom बैन करने की धमकी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -