क्या सौदे के रूप में हुई छोटा राजन की गिरफ़्तारी : दिग्विजय सिंह
क्या सौदे के रूप में हुई छोटा राजन की गिरफ़्तारी : दिग्विजय सिंह
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की गिरफ़्तारी पर सौदे की बात कहकर सवालिया निशान खड़े कर दिए और बुधवार को सरकार से इस मामले स्थिति साफ करने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि मीडिया में चल रही खबरों से उन्हें यह आभास हुआ है कि छोटा राजन की गिरफ्तारी मुंबई धमाकों के प्रमुख अभियुक्त दाऊद इब्राहिम को गिरफ्तार करने के हिस्से के रूप में हुई है।

साथ ही दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा, अगर यही बात है तो यह अच्छा है। किन्तु तब सरकार को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि क्या उन्होंने उसके साथ कोई सौदा किया है? क्या उसके साथ उन मुकदमो में कुछ रियायत बरती जाएगी जो उसके खिलाफ दर्ज हैं? और क्या अपराध जगत में उसके लोगों और संपर्कों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य के लिए किया जाएगा?'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -