इस खतरनाक बीमारी से हुई सत्या नडेला के बेटे की मौत, जानिए लक्षण और कारण
इस खतरनाक बीमारी से हुई सत्या नडेला के बेटे की मौत, जानिए लक्षण और कारण
Share:

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला के बेटे 'जैन नडेला' की मौत हो गई है। आप सभी को बता दें कि जैन की उम्र 26 साल थी। इसी के साथ हम आपको यह भी बता दें कि जैन जन्म के बाद से ही Cerebral Palsy से पीड़ित थे। अब आज हम आपको बताते हैं Cerebral Palsy के बारे में। 

क्या है सेरेब्रल पाल्सी- सेरेब्रल पाल्सी मस्तिष्क और मांसपेशियों से जुड़ी एक समस्या होती है। जी हाँ और यह बीमारी बच्चों में पाई जाती है। यह बीमारी मस्तिष्क में चोट लगने के कारण होती है। कहा जाता है शिशुओं में या चार साल से कम उम्र के बच्चों में यह बीमारी देखने को मिलती है। इसी के साथ यह बीमारी संक्रामक नहीं होती है, जी हाँ और यह मस्तिष्क में हुए किसी डैमेज के कारण होती है जो आमतौर पर जन्म से पहले,जन्म के दौरान या उसके तुरंत बाद हो सकती है। आपको बता दें कि इस बीमारी के लक्षण सभी में अलग-अलग नजर आते हैं। 

 

सेरेब्रल पाल्सी के कारण- 
- गर्भावस्था की शुरुआत में संक्रमण जो विकासशील भ्रूण को प्रभावित करते हैं।

- भ्रूण के विकासशील मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति सही से ना हो। 

- प्रेगनेंसी के दौरान बच्चे के दिमाग में रक्तस्राव।

- भ्रूण को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना मिल पाना।

- मोटर वाहन दुर्घटना में या गिरने से शिशु के सिर में चोट लगना।

-  गर्भ में पल रहे शिशु के दिमाग के आसपास सूजन होना। 


सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण
- मांसपेशियों में खिंचाव होना। 
- मांसपेशियों में सिकुड़न होना।
- शरीर का एक हिस्सा दूसरे के मुकाबले क उपयोग कर पाना।
- खाना खाने या निगलने में तकलीफ होना
- बोलने में कठिनाई या शब्द काफी मुश्किलों से निकल पाना।
-अत्यधिक लार का आना
- घुटनों को अंदर की तरफ मोड़कर चलना।
- चलने में कठिनाई होना
- मांसपेशियों में संतुलन की कमी।

ILKER AYCI नहीं होंगे तुर्की के 'एयर इंडिया चीफ', सामने आई ये वजह

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में काम करना चाह रही है 'अनन्या पांडे'

रिलीज हुआ बच्चन पांडे का नया गाना 'मेरी जान मेरी जान'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -