ये क्या हो गया शहनाज गिल को? वीडियो देखकर झलके फैंस के आंसू
ये क्या हो गया शहनाज गिल को? वीडियो देखकर झलके फैंस के आंसू
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल को ख़बरों में रहने के लिए किसी फिल्म या फिर टीवी शो की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह स्वयं ही एक सेंसेशन हैं। वह अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए कोई अवसर नहीं गंवाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। हाल ही में, शहनाज गिल ने एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखते ही सिडनाज प्रशंसक भावुक हो गए हैं।

दरअसल, शहनाज गिल ने 24 अगस्त 2022 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में शहनाज को फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) का गाना ‘क्या हाल हो गया है मेरा’ गाती हुई दिखाई दे रही हैं। शहनाज अपनी मधुर आवाज में ये गाना गा रही हैं। उनकी आवाज वाकई किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है। वीडियो में शहनाज को ब्लैक शॉर्ट्स के साथ व्हाइट टीशर्ट में देखा जा सकता है। वह सांग में एकदम खोई हुई दिखाई दे रही हैं। स्टार्स भी शहनाज के इस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं।

वही यही नहीं, शहनाज का सांग सुनकर सिडनाज प्रशंसक भावुक हो गए हैं। एक शख्स ने लिखा, “आज आपने मुझे रुला दिया सच में। मैं क्या बोलूं आज। मैं शब्दों में अपनी फीलिंग्स को डिस्क्राइब नहीं कर सकता हूं। लव यू सना।” एक ने लिखा, “आपने मेरा दिन बना दिया।”। इसी तरह कई लोगों ने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटाया है।

जले हुए बर्तन को 5 मिनट में साफ करेगा प्याज, जानिए कैसे

पब्लिक प्लेस में ऐसी ड्रेस पहनकर निकल पड़ी उर्फी जावेद, पैपराजी को देखते ही लगाई दौड़

कृष्णा अभिषेक पर भड़का ये मशहूर कॉमेडियन, बोले- 'कपिल शर्मा ने तुम लोगों को...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -