दुर्गा पूजा: देवी प्रतिमा को दिया जा रहा 'ममता बनर्जी' का रूप.., लोग बोले- दर्ज हो ईशनिंदा का केस
दुर्गा पूजा: देवी प्रतिमा को दिया जा रहा 'ममता बनर्जी' का रूप.., लोग बोले- दर्ज हो ईशनिंदा का केस
Share:

कोलकाता: दुर्गा पूजा को आने में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं और इस बार कोलकाता के लोग 'माँ दुर्गा' को नए और अनूठे रूप में देखेंगे। कोलकाता के कुमारतुली में पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी की प्रतिमा बनाई जा रही है। सीएम ममता बनर्जी जैसी माँ दुर्गा की प्रतिमा तैयार करने के लिए 3 समितियों ने सहयोग किया है। हाल ही में बंगाल में भड़की हिंसा को देखते हुए सोशल मीडिया पर यूज़र्स इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

नज़रूल पार्क उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष पार्थ सरकार ने कहा कि, 'बंगाल में हर शख्स उन्हें (ममता को) देवी दुर्गा के रूप में मानता है। उन्होंने लोगों को जो लाभ दिया है, वह दुनिया में नहीं देखा गया।' सोशल मीडिया यूजर्स इस पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि, 'माँ का अपमान नहीं चलेगा।' वहीं एक अन्य यूजर ने पश्चिम बंगाल को नया तालिबान करार दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'देवी की मुख्यमंत्री से तुलना करना बिलकुल मूर्खतापूर्ण है? यहाँ तक कि उन्हें किसी को ऐसा नहीं करने देना चाहिए।'

एक यूज़र ने मूर्ति बनाने वालों पर ईशनिंदा का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए लिखा कि, 'यह मेरे भगवान को बंगाल का कसाई बताकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने से कम नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'कृपया इस तरह हिंदू देवी-देवताओं और त्योहारों का अपमान करना बंद करें। यह बहुत ज्यादा है। कृपया इसे बंद करें। राक्षसों की मूर्तियाँ ममता बनर्जी जैसी बनानी चाहिए, देवी की नहीं।'

दूधिया लाइट से जगमगा उठेंगे बिहार के गांव, जानिए क्या है सरकार की योजना?

तालिबान-सरकार की वार्ता पर बोले ओवैसी- पर्दे से झांक-झांक कर मोहब्बत क्यों कर हो ?

TMC विधायक मुकुल रॉय की तबियत बिगड़ी, कोलकाता के अस्पताल में हुए भर्ती

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -